- पहले टेस्ट में खास नहीं कर सके थे विराट
- पहली पारी में 35 और दूसरी पारी में 18 रन बनाए
- अब फैंस की नजरें हैं जोहांसबर्ग पर
SA vs IND: भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने जब गुजरी 25 तारीख को लंबे ब्रेक के बाद फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी की, तो करोड़ों भारतीयों फैंस की नजर पर थी कि अब जबकि उनका दबाव कम हो गया है, तो वह बड़ी पारी जरूर खेलेंगे, लेकिन पहली पारी में 35 रन बनाकर उम्मीद जगाने के बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल सके, तो दूसरी पारी में सिर्फ 18 ही रन बना सके. अच्छी बात यह रही कि उनकी कप्तानी में भारत ने टेस्ट 113 रन से जीता, तो विराट की बैटिंग बैकफुट पर चली गयी या छिप गयी. विराट कोहली की फॉर्म पर दिग्गज सुनील गावस्कर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
यह भी पढ़ें: पूर्व सेलेक्टर ने दूसरे टेस्ट से पहले चेतेश्वर पुजारा के लिए जारी की वॉर्निंग
सनी ने खेल चैनल से बातचीत में कहा कि भारतीय टेस्ट कप्तानी की बल्लेबाजी में कुछ भी गलत नहीं है. ऐसा लगता है कि विराट इस तरीके से आउट हो रहे हैं कि मानो वह वह गलती अपने करियर में पहली बार कर रहे हैं. गावस्कर बोले कि हां आप कह सकते हो कि विराट कुछ गेंदों को छोड़ सकते थे, लेकिन हर बल्लेबाज गलती करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: ऐसा विराट के करियर में सिर्फ दूसरी बार होगा, लेकिन कोहली इस स्थिति से बच सकते थे
गावस्कर ने कहा कि ज्यादातर बल्लेबाजों को पारी में फायदा भी मिलता है. जैसे वह किसी गेंद को खेलने में चूक जाते हैं, उनका कैच छूट जाता है या उनका कोई शॉट फील्डर से दूर चला जाता है, लेकिन कोहली के मामले में ऐसा नहीं हो रहा है. इस मामले में भाग्य ने विराट का साथ नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि हम सब उम्मीद करते हैं कि अब जब नया साल शुरू हो गया है, तो हो सकता है कि भाग्य उनके साथ हो ले. सेंचुरियन में भी जब तक विराट ने बल्लेबाजी की, तो गेंद उनके बल्ले के बीचो-बीच आ रही थी, लेकिन उन्होंने पहली ही बार गलती की, तो वह उसी से आउट हो गए. बहरहाल, अब एक और टेस्ट मैच सोमवार से शुरू हो रहा है. और विराट इसके लिए नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. और जिस अंदाज में वह बैटिंग कर रहे हैं, तो कहा जा सकता है कि विराट के बल्ले से लंबी पारी कभी भी आ सकती है.
VIDEO: IPL से जुड़ने को लेकर हरभजन सिंह ने NDTV से कही यह बात...'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं