- अब वनडे में शुरू होगा नया अध्याय
- टीम के कप्तान हैं अब केएल राहुल
- जनवरी 16 को खेल जाएगा पहला वनडे
South Africa vs India: भारतीय क्रिकेट बदलाव से गुजर रही है. करीब एक महीने पहले तक जो कप्तान थे, अब वह खिलाड़ी भर रह गए हैं और जो खिलाड़ी थे, वे कप्तान बन गए हैं. केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह इसके उदाहरण हैं, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 16 से खेले जाने वाली वनडे सीरीज में पहली बार क्रमश: भारत के कप्तान और उप-कप्तान के रूप में नजर आएंगे. इसी के साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली अब राहल के अंडर में खेलते दिखायी पड़ेंगे. और देखने वाली बात होगी कि शुरुआती वनडे मैच में कोहली की बॉडी लैंग्वेज क्या रहती है.
यह भी पढ़ें: द्रविड़ ने बदला अपना मिजाज, सेंचुरियन टेस्ट में जीत के बाद लगाए ठुमके, फैन्स भी चौंके, देखें Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगर आज यह स्थिति बन पड़ी है, तो शायद इसके लिए बड़े दोषी विराट कोहली ही हैं और इसका पछतावा उन्हें जीवन भर रहेगा क्योंकि जो उनके पास रहता, वह उनका सपना था. अगर चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा के शब्दों पर भरोसा किया जाए, तो टी20 विश्व कप से पहले विराट से टी20 की कप्तानी न छोड़ने के लिए कहा गया था. और कोहली अगर ऐसा न करते, तो भारत में 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप में भी कोहली ही कप्तान रहते.
बहरहाल यह विराट के साल 2013 में पहली बार भारत की कप्तानी करने के बाद से यह दूसरा मौका होगा, जब कोहली किसी की कप्तानी में खेलेंगे. इससे पहले विराट एमएस धोनी की कप्तानी में खेले थे और धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद विराट एक-एक करके सभी फौरमेटों में भारत के कप्तान बनते गए.
यह भी पढ़ें: इस कारण रोहित शर्मा को नहीं चुना गया वनडे सीरीज में, मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा बोले
लेकिन अब जनवरी 16 को जब भारत पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगा, तो यह 2013 के बाद से यह दूसरा मौका होगा, जब विराट अपने करियर में दूसरी बार किसी और की कप्तानी में मैदान पर उतरेंगे. निश्चित ही, अगर विराट समझदारी से काम लेते, तो इस स्थिति को टाला जा सकता था, लेकिन अब पछताए होत क्या, जब....
VIDEO: IPL से जुड़ने को लेकर हरभजन सिंह ने NDTV से कही यह बात...'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं