- सीरीज के पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया
- हाशिम अमला ने की भारतीय टीम की तारीफ
- अगला मैच 3 जनवरी से जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला (Hashim Amla) ने भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम में अंतर बताया है. अमला का कहना है कि भारतीय टीम एक बेहतर सामूहिक अनुभव सेंचुरियन (centurion) में श्रृंखला के पहले मैच में उसकी आसान जीत के महत्वपूर्ण कारणों में से एक रहा. सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की.
यह पढ़ें- IND vs SA: इस बड़ी वजह से बुमराह को पंत और अय्यर पर तरजीह देकर वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमला ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की वेबसाइट से कहा, जो कुछ भी पहले मैच में हुआ वो एकदम ठीक था. भारतीय टीम पिछले दो वर्षों में एक मजबूत इकाई के रूप में उभरे हैं. उनके पास सामूहिक रूप से अधिक अनुभव है और जब आपके पास बचाव के लिये मजबूत स्कोर होता है तो यह हमेशा बड़ा अंतर पैदा करता है. दक्षिण अफ्रीका के पास केवल कप्तान डीन एल्गर, क्विंटन डिकॉक, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ही अनुभवी खिलाड़ी हैं. अमला ने कहा भारत की पहली पारी में बड़ी बढ़त ने मैच के परिणाम में अंतर पैदा किया. उन्होंने कहा, सेंचुरियन में खेल आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए जब भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी की और 300 रन से अधिक रन बनाये तो तब पूरी जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर आ गयी थी.
यह पढे़ं- पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंग्लैंड में क्रिकेट बचाने के लिए दिया यह सुझाव
अमला (Hashim Amla) ने कहा, पहली पारी में 130 रन से पिछड़ने से उन्हें झटका लगा और आखिर में इसने अंतर पैदा किया.''अपने टेस्ट करियर में 124 मैचों में 28 शतकों के साथ 46.64 की औसत से 9282 रन बनाने वाले 38 वर्षीय अमला ने टेस्ट के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करने के लिये भारतीय बल्लेबाजों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘‘पहले दिन पिच बल्लेबाजी के लिये सर्वश्रेष्ठ लग रही थी और श्रेय भारतीयों को जाता है. उन्होंने अनुशासित क्रिकेट खेली.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं