- राहुल ने अनिल कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त
- कुंबले ने टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम के लिए बनाए हैं 2506 रन
- केएल राहुल के नाम हुए 2517 रन
भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa National Cricket Team) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला शुरू हो गया है. इस श्रृंखला का दूसरा मुकाबला जोहांसबर्ग (Johannesburg) स्थित इंपीरियल वांडरर्स स्टेडियम (Imperial Wanderers Stadium) में खेला जा रहा है. वांडरर्स में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन ही 202 रनों पर सिमट गई. वहीं पहले दिन का खेल घोषित किए जानें के बाद मेजबान टीम अफ्रीका ने भी 35 रन के कुल योग पर अपना एक महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिया है. टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज एडन मार्क्रम (7) हैं.
इससे पहले टीम इंडिया के 202 रनों के लक्ष्य पर पहुंचने में भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) का प्रमुख योगदान रहा. राहुल ने वांडरर्स में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी तोड़े. इन्हीं रिकॉर्ड के बीच उन्होंने देश के पूर्व अनुभवी लेग स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) का भी एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल कुंबले ने भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय टीम के लिए 132 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 173 पारियों में 17.8 की एवरेज से 2506 रन बनाए हैं. कुंबले के बल्ले से इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं.
वहीं बीते कल केएल राहुल ने वांडरर्स में 50 रन की अर्धशतकीय पारी के साथ भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में उन्हें पछाड़ दिया है. इसके अलावा वह भारतीय टीम के लिए टेस्ट प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
SA vs IND 2nd Test: संजय मांजरेकर ने बताया कि वह क्यों हैं विराट के न खेलने से बहुत ही ज्यादा हैरान
राहुल ने भारतीय टीम के लिए खबर लिखे जानें तक रेड बॉल क्रिकेट में 42* मैच खेलते हुए 71 पारियों में 36.47 की एवरेज से 2517 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सात शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं