- विराट के करियर में पहली बार हुआ ऐसा!
- आखिर विराट की कमर में यह कैसी चोट!
- एक दिन पहले तक नेट पर बैटिंग कर रहे थे विराट
SA vs IND 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सोमवार से जोहांसबर्ग में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन के खेल से ज्यादा मेहमान टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के मैच से हटने की चर्चा रही. इसे लेकर अलग-अलग टिप्पणियां आयीं. विराट के हटने पर सनी गावस्कर ने तंज कसा. विराट के ना रहने पर केएल राहुल मैच में कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं, तो बुमराह उप-कप्तान की. बहरहाल, विराट के मैच से हटने पर एक और पूर्व दिग्गज संजय मांजरेकर ने हैरान जतायी.
मांजरेकर ने एक निजी वेबसाइट से कहा कि जब मैंने देखा कि राहुल टॉस के लिए आ रहे हैं, तो मैं पूरी तरह से हैरान रह गया क्योंकि विराट ने अपने करियर में बमुश्किल ही कोई टेस्ट छोड़ा है या नहीं खेले हैं. मांजरेकर ने कहा कि दूसरा टेस्ट मैच बहुत ही अहम है क्योंकि भारत दक्षिण अफ्रीकी धरती पर सर्वकालिक पहली सीरीज जीतने के मुहाने पर खड़ा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: सवाल तो अब ऋषभ पंत के लिए भी शुरू हो गए हैं, आंकड़े देख लें
संजय बोले कि मेरे ज़हन में कई विचार आ रहे हैं, लेकिन किस ने सोचा था कि विराट को चोट लग जाएगी क्योंकि वह ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो शायद ही कभी चोट के चलते कोई टेस्ट मैच से हटे हों. यह देखते हुए कि भारत दक्षिण अफ्रीकी धरती पर भारत इतिहास रचन की कगार पर है, विराट को चोट लगना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. पूर्व बल्लेबाज बोले कि यह वास्तव में बहुत ही आहत करने वाला है और कई पहलुओं से यह स्तब्ध करने वाला है. विराट की वर्तमान फॉर्म के बावजूद उनका मैच से हटना यह भारतीय बल्लेबाजी के लिए झटका है.
यह भी पढ़ें: रबाडा को गेंद करने से केएल राहुल ने रोका, फिर ऐसे दिखाई दरियादिली - Video
केएल राहुल के हालिया प्रदर्शन पर संजय ने कहा कि टेस्ट मैचों की परफॉरमें वास्तव में किसी खिलाड़ी की विश्वसनीयता बढ़ाने में मदद करता है. इसमें दो राय नहीं कि पिछले दिनों केएल राहुल के इंग्लैंड में प्रदर्शन और अब सेंचुरियन में शतक ने उनका टीम में कद ऊंचा किया है. ऐसा रोहित के साथ हुआ और अब केएल राहुल के साथ दिख रहा है. और इसके पीछे इन खिलाड़ियों का इंग्लैंड में किया गया प्रदर्शन है.
VIDEO: 'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं