विज्ञापन

RR vs LSG: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सुपर से ऊपर रिकॉर्ड, अगले 50 साल भी कोई तोड़ दे, तो बहुत बड़ा चमत्कार होगा

Vaibhav Sooryavanshi's super se ooper record: वैभव ने जो मोटी लकीर मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खींच दी, उसे अगर कोई खिलाड़ी अगले 50 साल में भी मिटा दे, तो यह अपने आप में बड़ा चमत्कार होगा

RR vs LSG: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सुपर से ऊपर रिकॉर्ड, अगले 50 साल भी कोई तोड़ दे, तो बहुत बड़ा चमत्कार होगा
Vaibhav Sooryavanshi's super se ooper record: वैभव सूर्यवंशी
source: social media

Vaibhav Sooryavanshi's big record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार को विश्व क्रिकेट की सनसनी बन चुके भारत के 'छोटू उस्ताद' वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने ठीक वही किया, तो उनसे उम्मीद थी, लेकिन इस बार राजस्थान की खुद को टूर्नामेंट में जिंदा रखने के बीच सबसे जरूरत के समय वैभव ने वार किया, वह पूरे क्रिकेट जगत को मदहोश कर गया. एक समय वैभव शुरुआत में थोड़ा सतर्क खेलते हुए 10 गेंदों पर 5 रन बनाए थे, लेकिन अगली सिर्फ 28 गेंदों पर वैभव ने तूफानी 88 और कुल 93 रन बनाकर मुकाबला राजस्थान के पाले में कर दिया. 

19 साल में कोई नहीं कर सका ऐसा

पारी के शुरुआती 8 रन बनाते ही सूर्यवंशी वह सुपर से ऊपर रिकॉर्ड बना दिया, जो अगले अगर 50 साल में कोई कोई तोड़ दे, तो बहुत बड़ा चमत्कार होगा. जी हां, वैभव मंगलवार को  सिर्फ 8 रन बनाते ही 19 साल के इतिहास में एक सीजन में सबसे कम उम्र में पांच सौ रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. सूर्यवंशी ने यह कारनामा करने के लिए सिर्फ 15 साल और 26 दिन की ही उम्र में कर दिया. वैभव से पहले यह कारनामा पृथ्वी शॉ के नाम पर था, जिन्होंने 19  साल 164 दिन की उम्र में किया था. 

कौन और कब टूटेगा यह रिकॉर्ड?

निश्चित तौर पर वैभव ने सबसे कम उम्र में एक संस्करण में पांच सौ र बनाकर एक बहुत ही बड़ी लकीर खींच दी है. अब वैभव के इस सुपर से ऊपर रिकॉर्ड को मिटाने के लिए किसी भी अगले बल्लेबाज को कम से कम 15 साल 25 दिन की उम्र में यह कारनामा करना होगा. चलिए सबसे कम उम्र में पांच सौ रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों के बार में जान लें:

बल्लेबाज                        उम्र

वैभव सूर्यवंशी                  15 साल, 26 दिन

पृथ्वी शॉ                        19 साल, 164 दिन

संजू सैमसन                    19 साल, 195 दिन

ऋषभ पंत                       19 साल, 220 दिन 

इशान किशन                  19 साल, 295 दिन

यह भी पढ़ें:  'उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता', रवि शास्त्री का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान, बीसीसीआई से की यह मांग

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan Royals, Lucknow Super Giants, Indian Premier League 2026, Mumbai Indians Vs Rajasthan Royals 05/24/2026 Mirr05242026270340, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com