विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगी टीम इंडिया में जगह? अजीत अगरकर ने दिया ये जवाब

Ajit Agarkar on Vaibhav Sooryavanshi: अगरकर ने माना कि युवा खिलाड़ी ने शानदार परफॉर्म किया है, लेकिन उन्होंने जायसवाल का उदाहरण देते हुए इशारा किया कि कई और खिलाड़ी भी अपनी बारी का इंतदार कर रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगी टीम इंडिया में जगह? अजीत अगरकर ने दिया ये जवाब
on Vaibhav Sooryavanshi India Debut Chief Selection Answer

आईपीएल 2026 में तहलका मचा रहे 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को उनकी परफॉर्मेंस का ईनाम मिला है. राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार खिलाड़ी को श्रीलंका में ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया A स्क्वॉड में जगह दी गई है. कई दिग्गजों ने मांग की है कि यह इस युवा बल्लेबाज को जल्द ही सीनियर टीम में जगह दी जाए. मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान किया गया है. इस दौरान चयनकर्ताओं के अध्यक्ष अजीत अगरकर से वैभव को लेकर सवाल हुआ कि क्या वह ओपनर की रेस में है? जवाब में, अगरकर ने माना कि युवा खिलाड़ी ने शानदार परफॉर्म किया है, लेकिन उन्होंने जायसवाल का उदाहरण देते हुए इशारा किया कि कई और खिलाड़ी भी अपनी बारी का इंतदार कर रहे हैं. 

वैभव को लेकर क्या बोले अगरकर

गुवाहाटी में टीम चयन को लेकर हुई बैठक के बाद देवजीत सैकिया और अजीत अगरकर वर्जुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने आए. इस दौरान उनसे वैभव को लेकर सवाल हुआ था. इसके जवाब में अगरकर ने कहा,"वैभव सूर्यवंशी ने अच्छा किया है, लेकिन यशस्वी जायसवाल को नहीं भूलना चाहिए. वह जितने शानदार हैं, जायसवाल ने भी उतना ही अच्छा किया है. वैभव ने A टीम में जगह बनाने के लिए अच्छा किया है, उम्मीद है कि वह वहां भी अच्छा करेंगे."

बीसीसीआई ने हाल ही में श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का एलान किया. यह सीरीज भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी. ट्राई सीरीज के लिए बीसीसीआई ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का कप्तान बनाया है. वैभव सूर्यवंशी को भी इसमें जगह मिली है. सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में बल्ले से कह मचा रहे हैं और उन्होंने 400 से अधिक रन बना लिए हैं. उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया गया है. ये सीरीज जून में खेली जानी है, जहां कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे.

ऋषभ पंत को झटका, बुमराह को आराम

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एक टेस्ट के लिये भारतीय टीम की उपकप्तानी से हटा दिया गया है और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये वह टीम में भी नहीं हैं. केएल राहुल को पंत की जगह भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है जबकि शुभमन गिल कप्तान होंगे. सीनियर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टेस्ट मैच से आराम दिया गया है.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी कार्यभार प्रबंधन के तहत टेस्ट और वनडे से आराम दिया गया है लेकिन वह इंग्लैंड दौरे के लिये टीम में लौटेंगे. अजित अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई की सीनियर पुरूष चयन समिति की यहां बैठक हुई जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिये टीम चुनी गई. छह जून से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट खेला जायेगा जबकि तीन वनडे 14 जून से धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे.

टेस्ट टीम : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साइ सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर बरार, ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे.

वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे.

यह भी पढ़ें: India Squad vs AFG: चार नए चेहरे...बुमराह, जडेजा को आराम, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: CSK की हार से बिगड़ा सभी टीमों का समीकरण, SRH- GT प्लेऑफ में, ऐसा है बाकी टीमों का हाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com