विज्ञापन

NEET परीक्षा से पहले अस्थायी प्रतिबंध के फैसले के खिलाफ टेलीग्राम पहुंचा हाईकोर्ट

Telegram Ban: टेलीग्राम पर लगी अस्थायी रोक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. जिस पर बुधवार को ही तत्काल सुनवाई होगी.

NEET परीक्षा से पहले अस्थायी प्रतिबंध के फैसले के खिलाफ टेलीग्राम पहुंचा हाईकोर्ट
टेलीग्राम को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई
नई दिल्ली:

केंद्र सरकार ने नीट परीक्षा से पहले भारत में  टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक लगा दी है. केंद्र सरकार का यह फैसला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है. क्योंकि इस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. बताया जा रहा है कि बुधवार को हाईकोर्ट इस मामले पर तत्काल सुनवाई करेगा. नीट यूजी की परीक्षा फिर से 21 जून को आयोजित हो रही है. जिसको लेकर टेलीग्राम पर रोक लगाई गई थी. नीट यूजी की दोबारा होने वाली परीक्षा को लेकर सख्ती बरती जा रही है. 

एनटीए के महानिदेशक का बयान

टेलीग्राम के खिलाफ न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ सुनवाई करेगी. वहीं इस मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह का भी बयान आया है. उनका कहना है कि नीट परीक्षा से जुड़े फ्रॉड पर रोक लगाने और किसी भी तरह के गलत प्रचार को रोकने के लिए यह फैसला किया गया है. टेलीग्राम पर कुछ समय के लिए ही प्रतिबंध लगाया गया है. ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि टेलीग्राम का लगातार गलत इस्तेमाल धोखेबाज कर रहे थे. नकली प्रश्नपत्रों को आगामी परीक्षा के पेपर के तौर पर वायरल किया जा सकता है. ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए अस्थायी रोक लगी है.

ऐप स्टोर से हटा टेलीग्राम 

NTA के मुताबिक जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि इस फीचर का पहले गलत इस्तेमाल किया गया था. परीक्षा के पेपर बंटने के बाद मैसेज एडिट करके प्रश्न पत्र लीक होने के भ्रामक सबूत बनाए गए थे. जैसे ही यह रोक लगी तो गूगल और एप्पल ने सरकार के निर्देश का पालन करते हुए टेलीग्राम को अपने ऐप स्टोर से हटा दिया है. 

ये भी पढ़ेंः NEET एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर सरकार की लगाम, 22 जून तक नहीं कर सकेंगे एक्सेस

पावेल डुरोव बोले-15 करोड़ यूजर्स प्रभावित

टेलीग्राम पर लगी अस्थायी रोक पर टेलीग्राम के फाउंडर और CEO पावेल डुरोव की प्रतिक्रिया भी आई है. उनका कहना है कि NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला किया है. जिससे 15 करोड़ से ज्यादा यूज़र्स प्रभावित होंगे. भारत के IT मंत्रालय ने टेलीग्राम को एक हफ्ते के लिए बैन कर दिया क्योंकि कुछ यूज़र्स ने परीक्षा के लीक हुए सवाल शेयर किए थे. हाल के हफ्तो में ऐसे सैकड़ों चैनल हटा दिए हैं जो कथित तौर पर भारत में परीक्षा का लीक हुआ मटीरियल शेयर कर रहे थे और इससे जुड़े स्कैम चला रहे थे. डुरोव का कहना है कि कंपनी मैसेज पर एडिटेड लेबल को ज्यादा साफ-साफ दिखाने पर काम कर रही है ताकि पुरानी तारीख वाले स्कैम और कंटेंट के टाइमस्टैम्प में हेरफेर को रोका जा सकेगा.

30 जून तक एडिट नहीं होंगे मैसेज 

टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक लगाई गई है. जबकि टेलीग्राम शुरु होने के बाद भी मैसेज एडिटिंग फीचर 30 जून तक तक बंद रहेगा. यानि अगर यूजर्स मैसेज करेगा तो वह उसे पहले की तरह एडिट नहीं कर पाएगा.

ये भी पढ़ेंः  पेपर लीक से डेटा लीक तक... क्यों सवालों के घेरे में टेलीग्राम, 9 देश लगा चुके बैन, भारत ने क्यों दिखाई सख्ती

लेखक के बारे में
img
नूपुर डोगरा
कानूनी संवाददाता
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telegram App, Telegram App Banned In India, Telegram Ban India NEET Exam, NEET Exam, Delhi High Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com