विज्ञापन

'उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता', रवि शास्त्री का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान, बीसीसीआई से की यह मांग

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें लेकर चर्चा दिग्गजों के बीच बढ़ती जा रही है. और अब दिग्गज रवि शास्त्री ने सूर्यवंशी को लेकर बड़ी बात कही है

'उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता', रवि शास्त्री का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान, बीसीसीआई से की यह मांग
Shastri on Vaibhav:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) धीरे-धीरे अपने आखिरी राउंड की ओर बढ़ रही है. अभी तक जिन युवा भारतीयों ने सबसे  ज्यादा प्रभावित किया है, निश्चित तौर पर वह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) हैं और इस सीजन में खेली शानदार पारियों के बाद  वैभव को लेकर चर्चा एक अलग ही  स्तर पर चली गई है. अब  र्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri on Vaibhav) ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.मैं चयनकर्ताओं से वैभव को जल्द से जल्द भारतीय टी20 टीम में शामिल करने का आग्रह करता हूं.

रवि शास्त्री ने ‘द आईसीसी रिव्यू' पर कहा, 'वैभव आईपीएल में अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ जिस निडरता से खेलता है, उसे नजरअंदाज करना मुमकिन नहीं है.' पूर्व कोच ने कहा, 'अगर आप किसी युवा खिलाड़ी को प्रोत्साहित करना चाहते हैं या उसे जल्द से जल्द टीम में शामिल करना चाहते हैं, तो टी20 फॉर्मेट इसके लिए सबसे सही है. वैभव किसी भी मामले में पीछे नहीं है. इस समय यह खिलाड़ी दुनिया की कई क्रिकेट टीमों में आसानी से जगह बना सकता है. उसकी ऊर्जा उसके चेहरे पर साफ झलकती है.'

शास्त्री ने कहा कि आयरलैंड की आगामी सीरीज सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लाने के लिए एक बेहतरीन मंच साबित हो सकता है. अगर उनका चयन होता है, तो यह खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू करने वाला अब तक का सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएगा. शास्त्री ने कहा, 'बहुत से लोग पूछेंगे कि वह 15 साल का है, 16 का है या 14 का. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं तो बस यह देखता हूं कि वह इस समय किस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है और कैसे वह अपने से दोगुनी या शायद ढाई गुनी उम्र के खिलाड़ियों का सामना कर रहा है. मुझे लगता है कि वह टीम में जगह बनाने की दौड़ में बहुत मजबूती से शामिल है. आयरलैंड दौरे और अन्य दौरों के लिए टीम इंडिया के चयन के समय मैं वैभव पर नजर रखूंगा.' वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. इंडिया ए टीम को श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है. शास्त्री के समर्थन के बाद वैभव को आयरलैंड सीरीज के लिए भारत की सीनियर टीम में शामिल किए जाने की चर्चा और बढ़ेगी.

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Ravi Shastri, Indian Premier League 2026, Rajasthan Royals, Punjab Kings, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com