लरोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं. मुंबई इंडियंयस को 5 बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले रोहित अब अगले आईपीएल में फिर से कप्तान के तौर पर नजर आएंगे. रोहित के मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने से फैन्स काफी खुश है, वहीं, अब रोहित ने मुंबई इंडियंस का कप्तान फिर से बनने के पीछे की कहानी पर बात की है और बताया है कि कैसे आकाश अंबानी के एक कॉल के बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी फिर से करने का फैसला किया. जतिन सप्रू के साथ इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने इस बारे में बात की है.
रोहित ने इंटरव्यू में कहा "आईपीएल 2026 जब खत्म हुआ, हम काफी निराश थे, हमारा आईपीएल सीजन बेहद ही खराब गया था. मैं ही नहीं सभी खिलाड़ी निराश थे. टीम अच्छा नहीं कर रही थी. सभी लोग फ्रस्ट्रेट थे. हमारे लिए वह मुश्किल समय था. मैं फिर घर गया, मैंने इसके बारे में सोचा, टीम के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए, यह वैसी टीम नहीं है जो आईपीएल में हुआ करती थी, हमें फिर से इस टीम को एक जुट करना होगा. यह किसी भी टीम के साथ हो सकता है. जब एक एक समय में आईपीएल की सबसे मजबूत टीम होते हैं और फिर अचानक आपका खराब सीजन आता है".
मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब दिलाने वाले रोहित ने कहा, "निराशा टीम का फाइनल में पहुंचने का नहीं था. फ्रस्ट्रेशन थी कि हम ठीक से खेल नहीं रहे थे. जिस भी खिलाड़ी के पास जो जिम्मेदारी थी, वह ठीक से नहीं ले रहे थे. यह सब किसी भी टीम के साथ होता है. यह कोई नई बात नहीं है लेकिन हमें इसे सुधारना था. पूरी मुंबई इंडियंस टीम टूट रही थी. मैंने इसके बारे में सोचा, वाइफ से बात की, इस बारे में खुलकर सभी से मैंने बात की और सोचा कि कैसे मुंबई इंडियंस को पटरी पर लाया जा सकता है".
Watch Ro in a heart-to-heart with Jatin Sapru as he talks about returning as आपला Captain, and shares a very special message for आपली Paltan! 📹💙 #MumbaiIndians #CaptainRo https://t.co/Lc0Bl0kjbV
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 28, 2026
आकाश अंबानी के कॉल के बाद हुआ फैसला
रोहित शर्मा ने कहा, "फिर आकाश का फोन आया, हम और आकाश एक दूसरे से मिले, हमने टीम को लेकर बात की, टीम के भविष्य को लेकर बात की. अब यहां से हम टीम को आगे कैसे ले जा सकते हैं. क्या करना चाहिए, काफी कुछ बात हुई. हमने एक दूसरे से आईडिया शेयर किए."
इसके बाद आकाश ने ही मुझसे कहा कि, "क्या आप इस टीम को आगे ले जाने का चैलेंज लेते हो. आकाश ने मुझे कप्तान फिर से बनने के लिए राजी किया. शुरुआत में मैं कप्तानी के लिए तैयार नहीं था. मैंने फिर इसके बारे में सोचा, काफी कुछ मेरे साथ हो चुका था, अंदर से फिर मुझे लगा कि बॉस यह मेरी टीम है. लेकिन मैं यह नहीं कह रहा हूं कि इस टीम को कप्तान के तौर पर मेरी जरूरत है. लेकिन हां, इस टीम को अभी एक दिशा की ज़रूरत है".
हिट मैन ने आगे कहा, "उस दिशा में मेरे कप्तानी करने से ठीक हो सकता है तो मैं तैयार हूं, घर में जाकर सोचा कि क्या इस टीम कप्तानी फिर करनी है या नहीं, काफी कुछ सोचने के बाद मैंने यह महसूस किया कि यह मेरी टीम है. मैंने इस टीम को बनाया है. 10 साल मैंने इस टीम की कप्तानी की है. अब समय आ गया है कि इस चैलेंज को फिर से लेने का और अपनी टीम को फिर से वही बेहतरीन टीम बनाने का, देखिए मुंबई इंडियंस को लगातार तीन सीजन आखिरी पायदान पर देखना दिल तोड़ने वाला था. यह मुंबई इंडियंस नहीं है. लेकिन हां अब मैंने इसका चैलेंज लिया है. हम पूरी कोशिश करेंगे. "
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी क्या खाते हैं? जो लगाते हैं इतने लंबे-लंबे छक्के
यह भी पढ़ें | ड्रेसिंग रूम से लीक हुई टीम इंडिया की रणनीति, फिर भी नहीं चला किसी बल्लेबाज का बल्ला, गंभीर का प्लान फेल
यह भी पढ़ें | ऋषभ पंत नंबर-1, स्टोक्स का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बैटर
यह भी पढ़ें | नंबर 1 इशांत शर्मा, आकाश दीप ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज
यह भी पढ़ें | देसी अंदाज में दिखीं सारा और सानिया तेंदुलकर, रांची में लड़कियों के लिए बनाएंगी स्कूल; सादगी ने जीता दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं