विज्ञापन
2 minutes ago

NDTV आज AI Summit आयोजित कर रहा है. राजधानी दिल्ली के ITC Maurya में आयोजित NDTV AI Summit 2026 आज सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ और रात 8 बजे तक चलेगा. इस समिट में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों, AI शोधकर्ताओं और ग्लोबल लीडर्स के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, जिम्मेदार उपयोग और नवाचार पर गहन चर्चा हो रही है.

समिट में शामिल प्रमुख वक्ता

इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ और उद्योग जगत के नेता शामिल हैं:

  • क्रिस लहेन, चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर, OpenAI
  • जय पुरी, एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, NVIDIA
  • अरविंद जैन, फाउंडर एवं CEO, Glean
  • ऋषि सुनक, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री
  • स्टुअर्ट रसेल, प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस, UC Berkeley
  • आकिस इवांजेलिडिस, को-फाउंडर एवं इंडिया प्रेसिडेंट, Nothing
  • माटी स्तानिस्ज़ेव्स्की, को-फाउंडर, Eleven Labs
  • जेम्स मैनिक्का, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी, Google

AI की दिशा तय करने वाला बड़ा मंच

समिट का फोकस है- AI में हो रहे तेज बदलावों के बीच सही संतुलन कैसे बनाया जाए ताकि तकनीक इंसानों के हित में, सुरक्षित और सभी के लिए उपयोगी बने. नीति, नवाचार और समाज पर AI के प्रभाव जैसे विषयों पर पूरे दिन विचार-विमर्श होगा. यह सम्मेलन भारत में तकनीकी नेतृत्व को आगे बढ़ाने और वैश्विक AI संवाद में देश की भूमिका मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

NDTV के मंच पर जुटेंगे कई दिग्गज

आज के सत्रों में कई वैश्विक नेता शामिल होंगे. खासतौर पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री Rishi Sunak के साथ होने वाली फायरसाइड चैट पर सभी की निगाहें हैं, जहां वे 'एज ऑफ इंटेलिजेंस' पर अपने विचार साझा करेंगे. इसके अलावा OpenAI के शीर्ष अधिकारी भी AI के भविष्य, सही उपयोग पर चर्चा करेंगे.

बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में पांच दिवसीय India AI Impact Summit सोमवार से चल रहा है. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इस एक्सपो में 600 स्टार्टअप्स और 13 देशों के पवेलियन लगाए गए हैं. समिट में 100 से अधिक देशों से विश्व नेता, प्रतिनिधि और विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं, जिससे यह आयोजन वैश्विक AI संवाद का एक अहम केंद्र बन गया है.

NDTV AI Summit 2026 के लाइव अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें:

NDTV India.AI Summit 2026: India AI का सबसे कठिन बेंचमार्क है- Sarvam AI CEO प्रत्युश कुमार

NDTV के India.AI समिट में Sarvam AI के CEO और को-फाउंडर प्रत्युष कुमार ने कहा कि भारत उन सबसे कठिन परिस्थितियों में से एक है, जिनके लिए AI को बिल्कुल सही काम करना सीखना होगा. उनके अनुसार, भारत भाषा, जनसंख्या आकार और विविधता के कारण AI के लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण मानक तय करता है.

प्रत्युष कुमार ने कहा, 'भारत इस बात का एक बेहद कठिन उदाहरण है कि AI को पूरे भारत के लिए सही ढंग से काम करने के लिए क्या करना होगा.'

उन्होंने बताया कि Sarvam AI भारतीय भाषाओं को उन्नत बनाने के लिए पूरी तरह स्वदेशी AI टेक का उपयोग कर रहा है. कंपनी भारतीय भाषाओं को ऑप्टिमाइज़ कर पूरे देश की आबादी के लिए स्केल कर रही है, जो बहुत कम कंपनियां कर सकती हैं.

उन्होंने कहा, 'Global कंपनियां इस क्षेत्र में आना तो चाहती हैं, लेकिन भारतीय भाषाओं के मूल ढांचे में उतरकर काम करना Sarvam जैसी कंपनी ही कर सकती है.'

यह बयान बताता है कि Sarvam AI न सिर्फ भाषा तकनीक पर काम कर रहा है, बल्कि भारत जैसे विशाल और विविध देश को ध्यान में रखते हुए AI को ज़मीन पर सफल बनाने के मिशन में लगा है.

NDTV India.AI Summit 2026: AI एक ट्यूटर की तरह काम करेगा- Sarvam AI के CEO का बड़ा बयान

NDTV के India.AI समिट में Sarvam AI के CEO और को-फ़ाउंडर प्रत्युष कुमार ने शिक्षा और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अपनी सबसे बड़ी उम्मीदों को साझा किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में AI भारत में शिक्षा को पूरी तरह बदल सकता है.

प्रत्युष कुमार ने कहा, 'सोचिए, अगर देश के हर छात्र को एक मुफ्त ट्यूटर मिल जाए- वह भी फीचर फोन या स्मार्टफोन पर. छात्र कह सके: आज क्लास में पढ़ा, समझ नहीं आया… मेरी मदद करो और AI उसी छात्र की भाषा, उसकी समझ के स्तर पर उसे समझाए. यह कोई कल्पना नहीं है. बहुत कम लागत में हम सभी तक शिक्षा पहुंचाकर बड़ा बदलाव कर सकते हैं.'

उन्होंने यह भी बताया कि AI सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है. लेकिन उनकी नज़र में आज की तेज़ रफ़्तार दुनिया में सबसे बड़ी चुनौती शिक्षा है और AI इसे हल करने का एक वास्तविक, सस्ता और प्रभावी तरीका बन सकता है.

Sarvam AI CEO का खुलासा: PM मोदी ने कैसे ट्राय किए उनके AI-संचालित स्मार्ट ग्लासेस

NDTV के India.AI Summit में Sarvam AI के CEO और को-फाउंडर प्रत्युष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस पहनने के अनुभव को साझा किया.

प्रत्युष कुमार ने बताया कि उन्हें पीएम मोदी को अपनी कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स दिखाने का अवसर मिला. सुरक्षा अधिकारियों ने एक निशान तय किया था जहां पीएम को खड़े होकर डेमो देखना था, और पीएम बिल्कुल वहीं पहुंचे. वहां टीम ने उन्हें वह मॉडल दिखाए जिन पर Sarvam AI काम कर रहा है.

उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को यह भी समझाया कि उनका AI केवल महंगे गैजेट्स पर निर्भर नहीं है. यह साधारण फीचर फोन पर भी काम करता है, जहां कोई भी व्यक्ति कॉल कर के उनके ट्रेन्ड मॉडल से कोई भी सवाल पूछ सकता है.

PM ने पूछा- 'क्या यह गुजराती बोलता है?'

प्रत्युष कुमार के मुताबिक, पीएम मोदी ने तुरंत पूछा, 'क्या यह गुजराती बोलता है?' टीम ने तुरंत गुजराती में काम करता हुआ एक उदाहरण दिखाया, जिसे देखकर पीएम काफी उत्साहित हुए. कुमार ने कहा कि यह अनुभव बहुत ऊर्जा देने वाला था और टीम के आत्मविश्वास को और बढ़ा गया.

बदल जाएगी अब चश्मे की दुनिया

Sarvam का प्लेटफॉर्म डेवलपर्स को इस डिवाइस के लिए अपनी कस्टम एक्सपीरियंस बनाने की सुविधा देता है. यह एक बिल्कुल नई दुनिया है, जहां AI टूल्स ऐप्स और स्क्रीन पर नहीं, बल्कि वास्तविक दुनिया में चलेंगे.

सबसे पहले किसने पहना?

इस डिवाइस को सबसे पहले प्रधानमंत्री ने ट्राई किया. Sarvam Kaze को लेकर उम्मीद है कि यह आने वाले समय में AI को लेकर हमारी समझ और उपयोग दोनों को पूरी तरह बदल देगा.

Sarvam Kaze के चश्मे में क्या है खास?

टेक दुनिया में एक बड़ा कदम सामने आया है. Sarvam Kaze के CEO और को-फाउंडर प्रत्युश कुमार ने बताया कि यह एक ऐसी डिवाइस है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को स्क्रीन के भीतर सीमित नहीं रखती, बल्कि आपकी असली दुनिया में ले आता है.  जब आप यह आप पहनते हैं, और यह आपके आस-पास होने वाली हर चीज से जुड़े अनुभव को बदल देता है.

क्या कर सकता है Sarvam Kaze?

यह आपकी बात सुनता है, आपको समझता है, तुरंत जवाब देता है, और यहां तक कि आप जो देख रहे हैं उसे कैप्चर भी करता है. यानी इंटेलिजेंस अब फोन, लैपटॉप या स्क्रीन पर नहीं सीधे आपकी आंखों और दिमाग के बीच काम करती है.

NDTV के मंच पर स्मार्ट ग्लास कंपनी सरवम के को-फाउंडर ने क्या बताया

भारत मंडपम में Sarvam Kaze AI Smartglasses के स्टॉल पर प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे थे. सरवम के को-फाउंडर प्रत्युश कुमार ने NDTV के मंच पर पीएम के इस दौरे को लेकर किस्सा बताया. उन्होंने कहा कि पीएम ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनसे मुलाकात की.  

बता दें कि भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के मंच से एक देसी स्टार्टअप ने एआई-पावर्ड स्मार्टग्लास का टीजर दिखाया था. कार्यक्रम के पहले दिन खास बात ये रही कि इसे प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्राई किया, जिसके बाद कंपनी ने दावा किया के ये पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है.

यहां देखें NDTV AI समिट की लाइव कवरेज

समिट में शामिल प्रमुख वक्ता

इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ और उद्योग जगत के नेता शामिल हैं:

क्रिस लहेन, चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर, OpenAI

जय पुरी, एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, NVIDIA

अरविंद जैन, फाउंडर एवं CEO, Glean

ऋषि सुनक, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री

स्टुअर्ट रसेल, प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस, UC Berkeley

आकिस इवांजेलिडिस, को-फाउंडर एवं इंडिया प्रेसिडेंट, Nothing

माटी स्तानिस्ज़ेव्स्की, को-फाउंडर, Eleven Labs

जेम्स मैनिक्का, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी, Google

NDTV India AI Summit 2026: क्या है यह आयोजन?

NDTV का India AI Summit 2026 भारत की विशिष्ट ताकतों- जैसे बड़े पैमाने पर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज़ी से बढ़ता स्टार्टअप माहौल और मजबूत अनुसंधान इकोसिस्टम पर आधारित एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच है. इसका उद्देश्य भारत को सिर्फ AI क्रांति का हिस्सा नहीं, बल्कि दुनिया में AI के नियम, दिशा और मानकों को तय करने वाला देश बनाना है.

इस समिट का मकसद नीति-निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्यमियों और विचारकों को एक साथ लाकर भारत और पूरी दुनिया के लिए एक ऐसा फ्रेमवर्क तैयार करना है, जो विश्वसनीय, समावेशी और परिवर्तनकारी AI की दिशा तय करे.

समिट के मुख्य पार्टनर्स

  • Knowledge Partner: Dayananda Sagar University
  • Co-powered by: DP World
  • State Partner: उत्तर प्रदेश सरकार
  • Insurance Partner: Axis Max Life Insurance
  • Associate Partners: Rocket, Union Bank, Zoho
  • Impact Partner: Adani Solar & Adani Ports
  • Special Partner: Lokpriya Gopinath Bardoloi
  • Travel Partner: Gaura Travels
  • Real Estate Partner: Eldeco

यह समिट भारत को AI नेतृत्व में वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है.

NDTV AI समिट के लिए मंच तैयार

NDTV इंडिया एआई समिट के लिए मंच तैयार है, जिसमें नीति निर्माता, उद्योगपति, और विचारकों को एक साथ लाया जाएगा ताकि मानवीय मूल्यों और नैतिक उत्तरदायित्व पर आधारित AI के भविष्य को आकार दिया जा सके.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com