विज्ञापन
49 minutes ago

Gold-Silver Price Today Updates: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. सोने-चांदी में निवेश करनेवालों के लिए फिलहाल अच्‍छा मौका है. गोल्‍ड और सिल्‍वर दोनों के भाव गिरे हैं. MCX की बात करें तो अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 3,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,800 रुपये के भाव पर आ गया है, जबकि मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.30 लाख रुपये/किलो के भाव के आसपास बनी हुई है. 

वहीं दूसरी ओर सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में 7,200 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी के भाव में 5,000 रुपये या करीब 2 फीसदी की गिरावट आई और ये  सोमवार के 2,50,000 रुपये से घटकर मंगलवार को 2,45,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) पर आ गई. वहीं बुलियन मार्केट में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 2,200 रुपये या 1.4 फीसदी गिरकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया, जबकि एक दिन पहले सोना 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

Gold Silver Rate Today 18 February 2026 Updates (18 फरवरी को सोने-चांदी का ताजा भाव):

Gold Silver Price Today Live: MCX पर चांदी 11,000 लुढ़की, सोना भी 3000 टूटा

एमसीएक्स (MCX) पर बीते दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है,.2 अप्रैल की एक्सपायरी (Apr Expiry) वाला सोना 3,345 रुपये (2.16%) लुढ़क कर 1,51,415 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया. वहीं, चांदी की कीमतों में इससे भी बड़ी गिरावट देखी गई. 5 मार्च की एक्सपायरी (Mar Expiry) वाली चांदी 11,328 रुपये (4.72%) की भारी गिरावट के साथ 2,28,563 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी के भाव में आई इस बड़ी गिरावट से उन लोगों को फायदा होगा जो निवेश के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे थे.

Gold-Silver Price Live on Comex: अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना-चांदी क्‍या भाव चल रहा?

Comex Live Gold-Silver 18 February 2026: कॉमेक्स लाइव आंकड़ों के मुताबिक कीमती धातुओं में मिलाजुला रुख देखने को मिला. सोने की कीमत 4,897.10 डॉलर पर रही, जो 8.80 डॉलर यानी 0.18% की गिरावट दिखाती है. वहीं चांदी में ज्यादा कमजोरी रही और यह 72.760 डॉलर पर 1.06% टूट गई. इसके उलट कॉपर में मजबूती दिखी और यह 0.61% की बढ़त के साथ 5.6770 डॉलर पर पहुंच गया. ट्रेडिंग सेशन में सोने का हाई 4,902.20 और लो 4,868.50 रहा, जबकि चांदी 73.795 से 72.250 के दायरे में रही. 

Gold-Silver Live Update: सोने-चांदी पर 3 Experts की बात

Gold Silver Experts View: जानकारों के अनुसार, अब बाजार की नजर अमेरिका की ADP रोजगार रिपोर्ट और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर है, जिनमें रूस-यूक्रेन वार्ता से जुड़े अमेरिकी प्रयास भी शामिल हैं. इन घटनाओं के नतीजे जोखिम भावनाओं और सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग को प्रभावित कर सकते हैं.

  • Expert 1: चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी एनालिस्ट कावेरी मोरे ने कहा कि एशियाई बाजारों में छुट्टियों के कारण कम लिक्विडिटी और अमेरिका की नरम महंगाई के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ाया, जिससे सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई.
  • Expert 2: मिराए एसेट शेयरखान के हेड ऑफ कमोडिटीज एंड करेंसीज प्रवीण सिंह ने कहा कि जिनेवा में मंगलवार से शुरू हो रही अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे स्पॉट गोल्ड में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई.
  • Expert 3: HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, 5,000 डॉलर के स्तर के ऊपर सोने की पकड़ कमजोर पड़ने से मंगलवार को बिकवाली का दबाव बढ़ गया. चीन के लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों की शुरुआत से भी सोने को मिलने वाला सपोर्ट कम हो गया.

उन्होंने कहा कि चीनी निवेशकों की अनुपस्थिति, जो वैश्विक मांग के प्रमुख कारकों में से एक हैं, के कारण खरीदारी का उत्साह घटा और कीमतों पर दबाव बना रहा. गांधी ने आगे बताया कि फिलहाल धातु बाजारों में लिक्विडिटी कम बनी हुई है और जब तक सट्टा कारोबार में मजबूत वापसी नहीं होती, तब तक कीमतें सीमित दायरे में ही उतार-चढ़ाव दिखा सकती हैं.

Gold-Silver Prices in Delhi: राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत

Gold-Silver Rates Live in Delhi: नई दिल्ली में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त मांग के बीच सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों में करीब 2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली. चांदी की कीमत घटकर 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जबकि सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

Gold Silver Live Updates: सोने-चांदी की कीमतों में हलचल क्‍यों?

Experts View on Gold-Silver 18 February 2026: बाजार के जानकारों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर मची हलचल और निवेशकों द्वारा की जा रही मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है. ऐसे में जो लोग शादियों के सीजन के लिए गहने बनवाना चाहते हैं या निवेश की सोच रहे हैं, वे असमंजस में हैं कि क्या भाव फिर से अपने रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ेंगे या गिरावट का यह सिलसिला जारी रहेगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com