Romario Shepherd: रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में दो मैच खेले गए, लेकिन अगर यह कहा जाए कि दोनों मैचों का आकर्षण विंडीज और मुंबई के ऑलराउंडर रोमारियो शैफर्ड ने अपने इर्द-गिर्द केंद्रित कर लिया, तो यह गलत नहीं ही होगा, रोमारियों ने आखिरी ओवर में दिल्ली के पेसर एनरिच नॉर्किया का इतनी बुरी तरह बैंड बजाया, जिसकी गूंज उनके कानों में ताउम्र सुनाई पड़ेगी. सिर्फ दस ही गेंदों में नाबाद 32 रन बनाने वाले और एक विकेट चटकाने वाले रोमारियो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पुरस्कार समारोह के दौरान शैफर्ड ने दिल की बात बयां की.
रोमारियो ने कहा कि दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी मेरे कड़ी मेहनत का फल है. मुझे खुशी है कि यह सफल हुई है. मैंने नेट पर बहुत ज्यादा मेहनत की थी. आखिर में तूफानी बैटिंग के सवाल पर रोमारियो बोले कि आपके ज़हन में स्पष्टता जरूरी है. इस दौरान डेविड ने खुद स्ट्राइल लेने से मना करते हुए कहा कि मैं वहां खड़ा रहूं और जोरदार प्रहार लगाता रहूं. मैं गेंदों को भुनाने की अच्छी स्थिति में था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक और सवाल के जवाब में शैफर्ड ने कहा कि मैं बल्लेबाजी और बॉलिंग में फिफ्टी-फिफ्टी रखने की कोशिश करता हूं. मैं किसी एक डिपार्टमेंट की ओर झुकना नहीं चाहता. वहीं, जब शैफर्ड से पूछा गया कि इतनी आतकत आती कहां से है, तो इस ऑलराउंडर ने मुस्कुराते हुए कहा कि बहुत ज्यादा खाने से. और इसमें कुछ योगदान भारतीय खाने का भी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं