विज्ञापन

रोहित शर्मा ने बनाया कैचिंग में रिकॉर्ड, इस साल विराट, केएल राहुल सहित सभी को पीछे छोड़ा

रोहित ने फिन एलन का का लपका, तो इसी के साथ ही शर्मा जी ने खुद का साल 2018 में बनाया गया रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया

रोहित शर्मा ने बनाया कैचिंग में रिकॉर्ड, इस साल विराट, केएल राहुल सहित सभी को पीछे छोड़ा
भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा
source: X

माउंट मॉन्गनुई में शुक्रवार को खेले गए चौथे वनडे में भारत की 244 रन से शर्महार हुई, तो फैंस का एक बड़ा वर्ग इसके लिए रोहित शर्मा पर दोष मढ़ रहा है. वजह है रोहित ने पहले ही ओवर में स्लिप में विल यंग का जो कैच छोड़ा, वह 125 रन महंगा साबित हुआ. बहरहाल, कैच छोड़ने वाले रोहित ने इसी मामले में बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. और पूर्व कप्तान वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय फील्डर बन गए.  रोहित ने यह  रिकॉर्ड अक्षर पटेल की गेंद पर फिन एलन का कैच लपक कर बनाया. इस कैच के सात ही रोहित ने साल 2018 कैलेंडर ईयर में खुद की बनाए गए 11 कैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. और वह अब इस साल सभी भारतीयों में सबसे आगे हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें: 0,0,0...भारत के साथ 52  साल में पहली बार हुआ ऐसा, जानें कब-कब किस टीम के साथ हुआ यह 'हादसा'

'क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है?', विल यंग ने किया कोहली के साथ पिच पर हुई बातचीत का खुलासा

केएल राहुल भारतीय फील्डर्स में रोहित शर्मा के सबसे करीब हैं, जिन्होंने 2026 में 11 वनडे कैच के साथ पूर्व कप्तान के 12 कैच के नए व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ आंकड़े से सिर्फ एक कैच पीछे हैं. वहीं,  श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने इस साल इस फॉर्मेट में 6-6 कैच लिए हैं, जिससे वे भारत की फील्डिंग स्टैंडिंग में शीर्ष दो खिलाड़ियों से काफी पीछे हैं.

विराट कोहली और ईशान किशन दोनों ने 2026 में 5-5 वनडे कैच लपके हैं, जो इस कैलेंडर वर्ष के दौरान भारत के सबसे सक्रिय कैचर्स की सूची को पूरा करते हैं. रोहित का 12 कैच का आंकड़ा कोहली और किशन द्वारा लिए गए कुल कैचों से दोगुने से भी अधिक है, जो बताता है कि पूरे कैलेंडर वर्ष में आउटफील्ड में उनकी भूमिका कितनी प्रमुख रही है. इस साल वनडे में रोहित और बाकी भारतीय फील्डर्स के बीच का अंतर मैदान पर उनकी लगातार सही स्थिति (पोजिशनिंग) और विश्वसनीयता को साफ तौर पर दर्शाता है.चलिए जान लीजिए कि भारतीय खिलाड़ियों में इस साल अभी तक (न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे से पहले) किसने कुल कितने कैच लपके हैं

खिलाड़ीकैच
रोहित शर्मा12
केएल राहुल11
श्रेयस अय्यर6
नमन धीर6
विराट कोहली5
ईशान किशन5

वैसे रोहित शर्मा के 2026 के प्रदर्शन की तुलना उनके हालिया वनडे फील्डिंग इतिहास से करें तो  उन्होंने साल 2018 के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ  रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.  जहां साल 2023 में वनडे में केवल 9 कैच पकड़े थे, वहीं, 2026 में उनके कैचों की संख्या पहले ही 12 तक पहुंच चुकी है. अब जबकि अभी इस कैलेंडर वर्ष में कुछ हफ़्ते बाकी हैं, यानी साल खत्म होने से पहले यह आंकड़ा और भी आगे बढ़ सकता है. चलिए जानिए कि रोहितने पिछले कुछ एक कैलेंडर ईयर में कब और कितने कैच लिए:-

सालकैच
202612
201811
202309

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, Rahul Kannaur Lokesh, New Zealand, India, New Zealand Vs India 11/15/2026 Nzin11152026271655, New Zealand Vs India 11/13/2026 Nzin11132026271654, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com