India vs England 1st ODI, Rohit Sharma Wicket: भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ यह वनडे सीरीज, भारतीय टीम के लिए अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने का आखिरी मौका देती है. ऐसे में इस मुकाबले में सबकी नजरें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर थीं. विराट कोहली दाएं घुटने में चोट के चलते नागपुर में नहीं खेले, जबकि रोहित शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास अपनी फॉर्म को हासिल करने का आखिरी मौका है, लेकिन रोहित पहले मैच में फ्लॉप हुए.
रोहित शर्मा के प्रदर्शन ने बढ़ाई टेंशन
रोहित शर्मा गुरुवार को 7 गेंदों में सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए. उन्हें साबिक महमूद ने अपना लिविंगस्टोन के हाथों कैच आउट करवाया. यह एक गुड लेंथ की गेंद थी, जिस पर रोहित शर्मा ने फ्लिक का प्रयास किया था, लेकिन वो यह शॉट जल्दी खेल गए थे, जिसके चलते लीडिंग एज लगा और रोहित को पवेलियन लौटना पड़ा. इस विकेट के साथ ही रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फ्लॉप शो जारी रहा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पहले वनडे में रोहित सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए. (फोटो क्रेडिट:एएफपी)
बात अगर 2024 से करें को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 16 पारियों में 10.37 की औसत से सिर्फ 166 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 3 मैचों की 5 पारियों में 6.20 की औसत से सिर्फ 31 रन बनाए थे. इससे पहले उन्होंने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की 6 पारियों में 15.16 की औसत से सिर्फ 52 रन बनाए थे.
न्यूजीलैंड से पहले भारत ने बांग्लादेश का सामना किया था और उस सीरीज में भी रोहित शर्मा बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की 4 पारियों में सिर्फ 42 रन बनाए थे. बात अगर रोहित शर्मा की पिछली 16 पारियों की करें तो रोहित ने इस दौरान- 6, 5, 23, 8, 2, 52, 0, 8, 18, 11, 3, 6, 10, 3, 9 और 2 रन बनाए हैं.
भारत ने बनाई 1-0 की बढ़त
डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा और रविंद्र जडेजा की उम्दा गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल और अक्षर पटेल की शतकीय साझेदारी से भारत ने बृहस्पतिवार को पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इंग्लैंड के 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने 96 गेंद में 14 चौकों से 87 रन की पारी खेलने के अलावा अक्षर (52 रन, 47 गेंद, छह चौके, एक छक्का) के साथ चौथे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने सिर्फ 38.4 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाकर जीत दर्ज की.
गिल ने श्रेयस अय्यर (59 रन, 36 गेंद, नौ चौके, दो छक्के) के साथ भी उस समय तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की जब टीम 19 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. इंग्लैंड इससे पहले जडेजा (26 रन पर तीन विकेट) और राणा (53 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 47.4 ओवर में 248 रन पर सिमट गया. कप्तान जोस बटलर (52) और जेकब बेथेल (51) ने अर्धशतक जड़े जबकि सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (43) ने भी उपयोगी पारी खेली लेकिन इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और मेहमान टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कितनी गंभीर है विराट कोहली की चोट ? क्या वनडे सीरीज से हो जाएंगे बाहर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: रवींद्र जडेजा ने वो कर दियाखा जो कोई ना कर पाया, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं