विज्ञापन

ODI में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, तेंदुलकर नंबर-1, रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा. तिरुवनंतपुरम में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा. आज के मैच में भारत के हिट मैन रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होोगा. वनडे में रोहित बतौर ओरनर 

ODI में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, तेंदुलकर नंबर-1, रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा. तिरुवनंतपुरम में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा. आज के मैच में भारत के हिट मैन रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होोगा. रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर 199 पारियों में 9,865 वनडे रन बनाए हैं और इस भूमिका में 10,000 रन पूरे करने से वे सिर्फ 135 रन दूर हैं. अगर वे यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो रोहित वनडे इतिहास में ओपनर के तौर पर 10,000 रन बनाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे. 

ODI में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

रैंकबतौर ओपनर बल्लेबाजरन
1सचिन तेंदुलकर15,310
2सनथ जयसूर्या 12,740
3क्रिस गेल10,179
4रोहित शर्मा9,611
5 एडम गिलक्रिस्ट9,200
6सौरव गांगुली 9,146
7डेसमंड हेन्स 8,648 
8तमीम इकबाल 8,357 
9सईद अनवर8,156
10हाशिम अमला  8,083

इसके अलावा रोहित शर्मा के पास 12,000 वनडे रन पूरा करने का मौका होगा. इसके लिए रोहित को 105 रन और बनाने होंगे. अबतक रोहित शर्मा 288 मैच की 280 पारी में 48.95 की औसत और 93.04 की स्ट्राइक रेट से 11,895 रन बना चुके हैं. रोहित के नाम 34 वनडे शतक और  62 अर्धशतक दर्ज है. तिरुवनंतपुरम में रोहित यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं, वेस्टइंडीज सीरीज से पहले रोहित नेट्स पर खूब पसीना बहा रहे हैं.

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर

वेस्ट इंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स

ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज, पहला वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज सीरीज में विराट कोहली के पास सुनहरा मौका, सचिन तेंदुलकर के 4 रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Cricket, India Vs West Indies 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com