विज्ञापन

वेस्टइंडीज सीरीज में विराट कोहली के पास सुनहरा मौका, सचिन तेंदुलकर के 4 रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को यानी आज खेला जाएगा. इस वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. कोहली सचिन का एक दो नहीं बल्कि 4 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

वेस्टइंडीज सीरीज में विराट कोहली के पास सुनहरा मौका, सचिन तेंदुलकर के 4 रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर
कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को यानी आज खेला जाएगा. इस वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. कोहली सचिन का एक दो नहीं बल्कि 4 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट ने 43 मैचों और 41 पारियों में 66.50 की औसत से 2,261 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास सचिन के 4 सबसे बड़ा रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. 

विराट कोहली के निशाने पर सचिन के 4 महारिकॉर्ड

  • विराट, 15,000 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं. कोहली 59 रन बना पाने में सफल रहे तो वह वनडे में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड इस समय सचिन तेंदुलकर के नाम है. तेंदुलकर ने 15000 रन 377 पारी में पूरे किए थे. विराट ने अबतक 302 पारियों में 14,941 रन बनाने में सफल रहे हैं. 
  • लिस्ट ए में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी इस समय सचिन तेंदुलकर के नाम है. तेंदुलकर ने 60 लिस्ट ए शतक लगाए हैं. इस वनडे सीरीज में कोहली दो शतक लगाने में सफल रहे तो वह लिस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. 
  • भारत में कोहली ने 41 शतक लगाए हैं. वहीं, सचिन ने भारत में 42 शतक लगाए हैं. दो शतक यदि कोहली इस सीरीज में लगाने में सफल रहे तो वह घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और सचिन को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे. 
  • सचिन ने घर में 6976 वनडे रन बनाए हैं. सचिन के नाम भारत में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है. वहीं, कोहली ने घर पर 6867 रन बनाए हैं. सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से विराट 110 रन दूरे हैं. 

इसके अलावा कोहली, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो शतक लगाते ही इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर

वेस्ट इंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स

ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज, पहला वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें-\ वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार उतरेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, अभी तक नहीं हुआ कैरेबियाई टीम से सामना

ये भी पढ़ें-\ रोहित-जायसवाल ओपनर, नंबर 3 गिल, नंबर 4 कोहली, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Sachin Ramesh Tendulkar, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com