Aakash Chopra And Anil Kumble Statement On Rohit Sharma Retirement: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आखिरकार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद टेस्ट प्रारूप को भी अलविदा कह दिया है. जिसके बाद भारतीय क्रिकेट में भूचाल आ गया है. लोग लगातार उनको लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं. इसी कड़ी में टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने भी उनके रिटायरमेंट पर अपना विचार साझा किया है. बीते कल (सार मई) केकेआर बनाम सीएसके मुकाबले में कमेंट्री के दौरान आकाश और कुंबले ने उनको शुभकामनाएं देते हुए दिलचस्प बात कही.
आकाश चोपड़ा ने कहा, 'रोहित शर्मा... टेस्ट करियर 67 मुकाबले 4301 रन और 40 का औसत. इसी मैदान से उनके टेस्ट करियर का आगाज हुआ था. डेब्यू मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 177 रन... 2013 की वो बात थी. इसके बाद वानखेड़े जाते हैं और एक और शतक लगाते हैं. फिर अंदर बाहर का सिलसिला शुरू होता है और फिर 2018 में बतौर ओपनर वापसी होती है. उन्होंने जब बतौर ओपनर खेलना शुरू किया तो वापस मुड़ के नहीं देखा. यहां इंग्लैंड का दौरा जरुर याद आता है. जहां 1000 के करीब गेंदे खेली थी.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Anil Kumble & Aakash Chopra on Rohit Sharma & his Legacy in Test Cricket. 🌟
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 7, 2025
pic.twitter.com/LphshOMTZo
वहीं रोहित के रिटायरमेंट पर अनिल कुंबले ने अपना विचार साझा करते हुए कहा, 'रोहित शर्मा बहुत अच्छे टेस्ट प्लेयर रहे. किसी भी खिलाड़ी के लिए यह निर्णय लेना आसान नहीं होता है. टीम के कप्तान थे वह.' इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई होम टेस्ट सीरीज का भी जिक्र किया. उनका मानना है कि यहां लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया होगा.
यह भी पढ़ें- Ravindra Jadeja: CSK के इतिहास में अमर हो गए रवींद्र जडेजा, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं