विज्ञापन

कमबैक पर छलका मोहम्मद शमी का दर्द- कहां अब मैंने हिसाब रखना बंद कर दिया है, बताया कहां ध्यान दे रहे

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मोहम्मद शमी ने साफ कहा है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप और 2028 टी20 वर्ल्ड कप के बारे में नहीं सोच रहे हैं. उनका पूरा फोकस फिटनेस, प्रदर्शन, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार खेलते रहने पर है.

कमबैक पर छलका मोहम्मद शमी का दर्द- कहां अब मैंने हिसाब रखना बंद कर दिया है, बताया कहां ध्यान दे रहे
मोहम्मद शमी
@CricCrazyJohns/X

हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि वह न तो वर्ल्ड कप 2027 के बारे में सोच रहे हैं और ना ही टी20 वर्ल्ड कप 2028 के बारे में कोई योजना बना रहे है. उनका पूरा ध्यान फिलहाल अपने खेल, लय बनाए रखने और घरेलू क्रिकेट एंव आईपीएल में लगातार खेलने पर लगा हुआ है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में खास बातचीत के दौरान शमी ने कहा कि उन्होंने इस तरह की संभावनाओं की गिनती करना छोड़ दिया है. भविष्य में उनका चयन भारतीय टीम में होगा या नहीं? इसका फैसला भी उन्होंने चयनकर्ताओं के ऊपर छोड़ दिया है. उनका मानना है कि उन्हें सिर्फ फिट रहकर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है.

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक जब शमी से पूछा गया कि क्या उनके दिमाग में वर्ल्ड कप 2027 या टी20 वर्ल्ड कप 2028 है? तो उन्होंने जवाब में कहा, 'मैंने अब इन सब चीजों की गिनती करना छोड़ दिया है.'

शमी ने कहा, 'फिलहाल मेरा फोकस सिर्फ अपने खेल पर है. चयनकर्ता जो भी फैसला करेंगे, वह बेहतरी के लिए ही होगा. मेरे तरफ से सिर्फ यही है कि मैं खेलता रहूं. अपना लय बनाए रखूं और कम से कम प्रदेश की टीम और आईपीएल के लिए खेलता रहूं.'

खेल को लेकर शमी का बड़ा बयान 

शमी का मानना है कि क्रिकेट के प्रति उनका प्यार और युवा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करने की इच्छा उन्हें लगातार खेलने के लिए प्रेरित करता रहता है. उन्होंने कहा, 'जब तक आपको क्रिकेट पसंद है और आप इसका आनंद ले रहे हैं. तब तक आपको खेलना चाहिए.'

शमी ने कहा, 'मेरी प्रेरणा यही है कि मैं अभी भी क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि प्रदेश की टीम के लिए शिरकत करते हुए कुछ युवा खिलाड़ी मेरे अनुभव से सीखेंगे. अनुभव बहुत मायने रखता है. मेरा मानना है कि आप कहीं भी खेलें और किसी भी स्तर पर खेलें. आपको युवाओं को कुछ न कुछ जरूर देना चाहिए.'

संन्यास पर शमी का बयान

शमी ने एक बार फिर से दोहराया कि वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा, 'इस टूर्नामेंट में मेरे खेलने और संन्यास का कोई संबंध नहीं है. मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलता रहूंगा. जरूरत पड़ी तो फिटनेस के लिए रेड-बॉल क्रिकेट भी खेलूंगा. यह कोई नया अनुभव नहीं है. पिछले 15-20 सालों से मैं यही रूटीन फॉलो कर रहा हूं. इसमें कुछ भी नया नहीं है.'

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर क्या बोले शमी? 

शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर कहा, 'मुझे लगा कि यही सही फैसला है. इसलिए मैंने वह लिया लिया. मैं अच्छी तरह चल-फिर रहा हूं. अच्छा खेल रहा हूं. इसलिए अब व्हाइट-बॉल क्रिकेट बेफिक्र होकर खेलूंगा. शरीर पर जरूरत से ज्यादा बोझ डालना सही नहीं होता है.'

यह भी पढ़ें- VIDEO: धोनी का पहाड़ी डांस हुआ वायरल, 'गुलाबी शरारा' पर लोकल लोगों के साथ घेरा बनाकर नाचे माही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Mohammed Shami Ahmed, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com