एक समय था जब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के शानदार खेल को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम का भविष्य माना जा रहा था. मगर हाल के दिनों में उन्होंने जिस तरह का खेल दिखाया है. हर कोई उनके प्रदर्शन से निराश हैं. फिलहाल वह देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं. जहां वह लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं. पिछले साल बल्ले से निराश करने वाले पंत से इस साल एलएसजी फैंस को आतिशी पारियों की उम्मीद थी. मगर इस साल भी वह अबतक कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए हैं. जिसके बाद उनके भविष्य पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.
रेड गेंद में हिट, व्हाइट बॉल में फ्लॉप
टेस्ट क्रिकेट में पंत ने अपनी उम्दा बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता है. मगर व्हाइट बॉल क्रिकेट में वह अब भी संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. यहीं वजह है कि मौजूदा समय में वह वनडे और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट टीम का हिस्सा नहीं हैं. क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ पंत को उम्मीद थी कि जारी सीजन में वह बेहतरीन प्रदर्शन कर एक बार फिर से चयनकर्ताओं को प्रभावित करेंगे. मगर अबतक ऐसा नहीं हो पाया है.
आईपीएल 2026 में बुझे-बुझे से नजर आ रहे हैं पंत
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई उनकी पारी को छोड़ दिया जाए तो 28 वर्षीय स्टार ने अबतक हर किसी को निराश ही किया है. जारी टूर्नामेंट में एलएसजी की तरफ से पंत ने कुल सात मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से सात पारियों में एक अर्धशतक के बदौलत 147 रन निकले हैं, जो उनकी मौजूदा छवि के हिसाब से सहीं नहीं कहा जा सकता है.
आईपीएल 2026 में पंत की तरफ से खेली गई पारियां
सात रन - दिल्ली कैपिटल्स
नाबाद 68 रन - सनराइजर्स हैदराबाद
10 रन - कोलकाता नाईट राइडर्स
18 रन - गुजरात टाइटंस
एक रन - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
43 रन - पंजाब किंग्स
शून्य रन - राजस्थान रॉयल्स
व्हाइट-बॉल विकेटकीपरों की रेस में काफी पीछे हुए पंत
व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पंत की चुनौती दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. क्योंकि उनके सामने अब केवल संजू सैंमसन ही प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं हैं, बल्कि कई युवा खिलाड़ी भी आगे नजर आ रहे हैं. जिसमें ईशान किशन, जितेश शर्मा, ध्रुव जुरेल, प्रभसिमरन सिंह, अंगकृष रघुवंशी जैसे नाम प्रमुख हैं. समय रहते अगर पंत नहीं संभलते हैं तो वह इन खिलाड़ियों की रेस में काफी पीछे छूट जाएंगे.
यह भी पढ़ें- कभी अर्द्धशतकों की बौछार करते हुए बनाया था विश्व रिकॉर्ड, अब RR का 'भविष्य' साबित हो रहा है सबसे कमजोर कड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं