विज्ञापन

सुपरनोवा से दिखा कालिंदी कुंज का भयानक ट्रैफिक, फूटा लोगों का गुस्सा, 30 लाख बार देखा गया ये वायरल वीडियो

Kalindi Kunj Traffic: दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले कालिंदी कुंज पर लगे भयंकर जाम का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तीखे और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

सुपरनोवा से दिखा कालिंदी कुंज का भयानक ट्रैफिक, फूटा लोगों का गुस्सा, 30 लाख बार देखा गया ये वायरल वीडियो
दिल्ली-नोएडा वालों के छूटे पसीने! घंटों जाम में फंसे लोग बोले- हॉर्मुज से निकलना आसान है पर यहां से नहीं!
romantic_decoration00

Delhi Noida Traffic Video: दिल्ली-एनसीआर में मानसून आते ही सड़कों की हालत खराब होनी शुरू हो जाती है. कालिंदी कुंज का पुल जो नोएडा, फरीदाबाद और शाहीन बाग को जोड़ता है, वहां इन दिनों गाड़ियां रेंगती हुई भी नजर नहीं आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले कालिंदी कुंज ब्रिज पर लगे जबरदस्त ट्रैफिक जाम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बारिश और कांवड़ यात्रा के रूट डायवर्जन के चलते लोग घंटों गाड़ियों में फंसे रहने को मजबूर हैं. सुपरनोवा बिल्डिंग से बनाए गए जाम के इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर्स तीखे और मजेदार कमेंट्स की लाइन लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-18 लाख के पैकेज वाली IT की नौकरी छोड़...42 साल के बंदे ने शुरू किया दूध का बिजनेस, कमाई सुन खड़े हो जाएंगे कान

बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते थमी रफ्तार (Heavy Rain and Route Diversions)

भारी बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते जगह-जगह रूट डायवर्ट किए गए हैं, जिसकी वजह से रोज सफर करने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'दिल्ली NCR डेकोरेशन' नाम के पेज से ये वीडियो शेयर किया गया है. माना जा रहा है कि, ये वीडियो नोएडा की फेमस ऊंची बिल्डिंग सुपरनोवा से बनाया गया है, जिसमें फ्लाईओवर से लेकर पूरे कालिंदी कुंज पुल पर गाड़ियों का लंबी लाइन दिखाई दे रही है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन (Social Media Users React)

इस वीडियो को अब तक 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं लगभग 85 हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने मजाक में लिखा कि, 'इससे अच्छा तो इंसान 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' पार कर ले.' वहीं कुछ यूजर्स ने इसे खराब रोड इंजीनियरिंग और कमर्शियल गाड़ियों के टोल टैक्स को जाम की मेन वजह बताई है.'

ये भी पढ़ें:-फ्लैट के बाहर जाकर जूते क्यों सूंघता था ये बंदा, सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल, वजह चौंका देगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalindi Kunj, Traffic Jam, Kalindi Kunj Jam Update, Kalindi Kunj Flyovers, Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com