विज्ञापन

कभी अर्द्धशतकों की बौछार करते हुए बनाया था विश्व रिकॉर्ड, अब RR का 'भविष्य' साबित हो रहा है सबसे कमजोर कड़ी

मौजूदा समय में जरूर रियान पराग के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. मगर उनके शानदार खेल से पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. 24 वर्षीय स्टार ने एक समय पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार सात अर्द्धशतक जड़ते हुए सबको दीवाना बना दिया था.

कभी अर्द्धशतकों की बौछार करते हुए बनाया था विश्व रिकॉर्ड, अब RR का 'भविष्य' साबित हो रहा है सबसे कमजोर कड़ी
IPL 2026 में रूठा रियान पराग का बल्ला

आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला बीते बुधवार (22 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) के बीच लखनऊ में खेला गया. जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत 40 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के चाहने वालों को अपने कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) से एक विस्फोटक प्रदर्शन की उम्मीद थी. मगर वह एक बार फिर से फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरने में नाकामयाब रहे. टीम के लिए उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 19 गेंदों का सामना किया. इस बीच 105.26 की स्ट्राइक रेट से 20 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को दो चौका और एक छक्का देखने को मिला. 

जारी सीजन में अबतक कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए हैं पराग 

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ही नहीं, जारी सीजन में खबर लिखे जाने तक सभी मुकाबलों में पराग का बल्ला खामोश रहा है. उनके खराब प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अबतक वह एक मुकाबले में भी 30 के आंकड़े को पार नहीं कर पाए हैं. खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में उन्होंने कुल सात मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से सात पारियों में 81 रन निकले हैं. 20 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

आईपीएल 2026 में सभी टीमों के खिलाफ खेली गई पराग की पारी 

नाबाद 14 रन - चेन्नई सुपर किंग्स
आठ रन - गुजरात टाइटंस
20 रन - मुंबई इंडियंस
तीन रन - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
चार रन - सनराइजर्स हैदराबाद
12 रन - कोलकाता नाइट राइडर्स
20 रन - लखनऊ सुपर जायंट्स

पराग ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार सात अर्द्धशतक जड़ सबको चौंका दिया था 

मौजूदा समय में जरूर पराग के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. मगर उनके शानदार खेल से पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. 24 वर्षीय स्टार ने एक समय पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार सात अर्द्धशतक जड़ते हुए सबको दीवाना बना दिया था. जिसके बाद उनके खेल की चारो तरफ सराहना हो रही थी. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि जल्द ही वह फॉर्म में वापसी करेंगे और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे. 

पराग का आईपीएल करियर

खबर लिखे जाने तक पराग ने देश की प्रतिष्ठित लीग में कुल 90 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 79 पारियों में 24.95 की औसत से 1647 रन निकले हैं. आईपीएल में पराग के नाम सात अर्धशतक दर्ज है. 95 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने इतने ही मुकाबलों की 33 पारियों में नौ सफलता प्राप्त की है. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026: बुमराह को पड़ रहे छक्के पर छक्के, पर बिहार के लाल की गेंद पर कोई जड़ नहीं पा रह सिक्स, कौन है वह?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com