Rishabh Pant Cheeky Reverse Scoop Shot: चोट के बाद मैदान में वापसी कर रहे भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लय हासिल करनी शुरू कर दी है. इसका सबूत जारी आईपीएल सीजन में खेली गई उनकी कुछ महत्वपूर्ण पारिया हैं. यहां वह पुराने अंदाज में अब शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं. जिसे देख हर कोई प्रसन्न है. आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इकाना स्पोर्ट्स सिटी में खेला गया. इस मुकाबले में पंत ने विपक्षी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस की एक गेंद पर खूबसूरत तरीके से रिवर्स स्कूप के जरिए चौका जड़ा. जिसे देख डीसी के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली खुशी के मारे उछल पड़े.
हाल यह रहा कि पंत के इस शॉट से पूर्व सौरव गांगुली खिलाड़ियों के साथ डगआउट में बैठे थे. लेकिन जैसे ही पंत ने रिवर्स स्कूप शॉट के जरिए विकेट के पीछे चौका जड़ा. गांगुली के खुशी का ठीकाना नहीं रहा. पहले उन्होंने अपनी सीट पर उछलते हुए इस बेहतरीन शॉट का जश्न मनाया. उसके बाद उन्हें डगआउट में टहलते हुए देखा गया. इस दौरान जब उनके ऊपर कैमरामैन ने फोकस किया तो वह मुस्कुराते हुए नजर आए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लखनऊ के खिलाफ जमकर चला पंत का बल्लाQuestion: How to hang videos in Louvre?pic.twitter.com/5N1NZGBWHV
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 12, 2024
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में पंत का बल्ला जमकर चला. उन्होंने टीम को जीत दिलाने में डेब्यूटेंट जेक फ्रेजर मैकगर्क के साथ महत्वपूर्ण अर्धशतकीय साझेदारी की. जिसके बदौलत दिल्ली की टीम जीत के लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रही.
— Nihari Korma (@NihariVsKorma) April 13, 2024
टीम के लिए उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 24 गेंदों का सामना किया. इस बीच 170.83 की स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 2 बेहतरीन छक्के निकले.
यह भी पढ़ें- IPL 2024: पंजाब के सामने राजस्थान की मुश्किल चुनौती, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI, जानें किसका पलड़ा है भारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं