पिछले मैच में जीत की दहलीज पर पहुंचकर हारी राजस्थान रॉयल्स को शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ रणनीति पर बेहतर अमल करना होगा क्योंकि मेजबान टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद बेहद सक्षम है. रॉयल्स के पास लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका था लेकिन राशिद खान की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने बुधवार को आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की.
रॉयल्स के लिये अपने गढ जयपुर में हारना किसी झटके से कम नहीं था. वे इसे भुलाकर अब जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगे. संजू सैमसन की कप्तानी वाली रॉयल्स के गेंदबाज कुलदीप सेन (19वां ओवर) और आवेश खान (20वां ओवर) ने 12 गेंदों के भीतर 35 रन दे डाले. सैमसन ने ट्रेंट बोल्ट से चार ओवर का कोटा पूरा नहीं कराके बड़ी चूक की जबकि बोल्ट ने दो ओवर में सिर्फ आठ रन दिये थे. दबाव के क्षणों में उनका अनुभव काफी काम आता.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरी ओर शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब टीम ने पांच में से दो मैच जीते और तीन गंवाये हैं. उसके धाकड़ बल्लेबाज चल नहीं पा रहे और शशांक सिंह तथा अभिषेक शर्मा जैसे गुमनाम बल्लेबाजों पर रन बनाने की सारी जिम्मेदारी आ गई है. सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ( पांच मैचों में 81 रन ) और मध्यक्रम के बल्लेबाज जितेश शर्मा ( पांच मैचों में 77 रन ) अपेक्षा के अनुरूप नहीं खेल पाये हैं जिससे टीम को अच्छी शुरूआत नहीं मिल सकी.
सैम कुरेन गेंदबाजी में औसत रहे हैं और बल्ले से भी अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर पाये हैं. मध्यक्रम में टीम को चोटिल लियाम लिविंगस्टोन की कमी खल रही है. पंजाब के गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतर रहा है लेकिन पहले गेंदबाजी करने पर उन्होंने काफी रन लुटाये हैं. पिछले तीन मैचों में पंजाब के खिलाफ विरोधी टीम ने 199, 199 और 182 रन बनाये हैं जबकि कैगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज टीम में हैं.
रॉयल्स के सामने चुनौती अच्छी लय बनाये रखने की भी है क्योंकि टूर्नामेंट में आम तौर पर अच्छी शुरूआत के बाद वे लड़खड़ा जाते हैं. यही वजह है कि पिछले छह सत्र में सिर्फ दो बार प्लेआफ में पहुंच सके. बात अगर आंकड़ों की करें तो आईपीएल में पंजाब और राजस्थान 26 मुकाबलों में आमने-सामने हुए हैं. इन 26 मैचों में से पंजाब ने 11 जीते हैं जबकि राजस्थान 15 मौकों पर विजयी रहा है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करेन, हर्षल पटेल, प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, सिकंदर रजा, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा
राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रेंट बोल्ट, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, कुलदीप सेन, आवेश खान, युजवेंद्र चहल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं