Rinku Singh on T20 WC after KKR Win IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के फाइनल में रविवार को जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के लिए (Rinku Singh on T20 WC 2024) विश्व कप ट्रॉफी उठाने की उम्मीद जतायी. सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर केकेआर तीसरी बार आईपीएल चैम्पियन बना. केकेआर के बल्लेबाजों ने पूरे सत्र के दौरान शानदार प्रदर्शन किया. मध्यक्रम में हालांकि वामहस्त बल्लेबाज रिंकू सिंह को लंबी पारी खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले. उन्होंने 11 पारियों में 148.67 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाये.
टी20 विश्व कप को लेकर रिंकू सिंह ने कहा
रिंकू ने ‘जियो सिनेमा' ने कहा, ‘‘ मैं यहां से पहले नोएडा जाऊंगा और फिर अमेरिका के लिए रवाना होना है. आप लोग देखना मैं विश्व कप ट्रॉफी भी उठाउंगा.'' रिंकू को भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है,जो चर्चा का विषय है. वह शुभमन गिल के साथ उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ होंगे. इस सत्र में केकेआर के प्रदर्शन के बारे मे पूछे जाने पर रिंकू ने पूरी टीम को श्रेय दिया. उन्होंने सात साल बाद टीम में वापसी करने वाले टीम ‘मेंटोर' गौतम गंभीर की भी सराहना की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिंकू ने कहा, ‘‘आप सिर्फ एक व्यक्ति को श्रेय नहीं दे सकते क्योंकि हर किसी ने कड़ी मेहनत की है. जब से जीजी (गौतम गंभीर) सर आए हैं, बहुत सारी चीजें बदल गई हैं. सुनील नारायण को पारी का आगाज करने के लिए कहा गया और उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की.'' उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजों ने अच्छा खेला और गेंदबाजी शानदार रही. वेंकी (वेंकटेश अय्यर) ने आखिरी के पांच-छह मैचों से वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की. कुल मिलाकर, सभी ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं