Ricky Ponting statement for n Australia Embarassing loss: बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में यादगार जीत दर्ज की। कंगारू टीम से मिले 57 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया. यह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर बांग्लादेश की टेस्ट में पहली जीत है. बांग्लादेश ने डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया. यह टेस्ट क्रिकेट में विकेटों के लिहाज से बांग्लादेश की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. बांग्लादेश की सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान के खिलाफ साल 2024 में आई थी, जब टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था.
बांग्लादेंश की इस ऐतिहासिक जीत के बाद रिकी पोंटिंग हैरत में हैं. पोटिंग ने बांग्लादेश की इस जीत को यादगार बताया है. पोंटिंग इस बात से बहुत प्रभावित थे कि बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के अटैक और दबाव का सामना कैसे किया. उन्होंने माना कि टीम ने उन्हें सचमुच चौंका दिया. रिकी पोंटिंग ने कहा, "सच कहूं तो मुझे उम्मीद नहीं थी कि बांग्लादेश इतना अच्छा क्रिकेट खेलेगा, बांग्लादेश की टीम ने मुझे सचमुच चौंका दिया. उनके पेस अटैक, स्पिन बॉलिंग और बैटिंग का प्रदर्शन शानदार था. उन्होंने हर मामले में ऑस्ट्रेलिया पर दबदबा बनाया और सही मायने में मैच जीता. यह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए सचमुच एक ऐतिहासिक और अविश्वसनीय पल . उनका पेस अटैक वाकई में सबसे अच्छे अटैक में से एक है. बस बहुत ही शानदार."
बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत के बाद मैथ्यू हेडन ने भी माना कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी और उन्होंने इस हार को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए शर्मनाक पल बताया.
हेडन ने कहा, "मुझे ऑस्ट्रेलिया से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी, यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए बहुत शर्मनाक पल है. बांग्लादेश को पूरा श्रेय जाता है, उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला."
रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन की भी कड़ी आलोचना की, उन्होंने बताया कि कैसे मेजबान टीम के बल्लेबाजों को बांग्लादेश के पेस अटैक के सामने संघर्ष करना पड़ा और साथ ही पैट कमिंस की बॉलिंग और कप्तानी पर भी सवाल उठाए.
पोंटिंग ने कहा, "बिल्कुल..तेज गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पूरी तरह बेनकाब हो गए, पैट कमिंस की बॉलिंग और कप्तानी भी उम्मीद के मुताबिक नहीं थी. मेहदी हसन मिराज ने ऑलराउंडर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया, ऑस्ट्रेलिया में इस ऐतिहासिक टेस्ट जीत के लिए बांग्लादेश को पूरा श्रेय जाता है."
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास, WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत को पीछे छोड़ा
ये भी पढ़ें- AUS vs BAN: ऐसी गेंद पहले कभी नहीं देखी गई! बांग्लादेश के मेहंदी हसन ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं