जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में सोमवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजों पर ऐसा हमला बोला कि फैफ डु प्लेसी एंड कंपनी के तमाम खिलाड़ी सिहर उठे. हैदराबाद की बैटिंग के दौरान ओपनर ट्रैविस हेड (Travis Head) के रूप में ऐसा तूफान आया, जो अपने साथ मानो सभी को बहाकर ले गया. ट्रेविस हेड ने ऐसे-ऐसे छक्के लगाए कि फैंस ने दांत तले उंगली दबा ली और बाउंड्री पर खड़े विराट कोहली दर्शक बन गए.
यह शतक बहुत ही तूफानी है
आरसीबी से बैटिंग का न्योता पाकर बैटिंग करने उतरे, अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने शुरुआत से ही बेंगलुरु के बॉलरों का बैंड बजा दिया. दोनों ने मिलकर आठ ओवरों में 108 रन जोड़ दिए. और इसमें भी बड़ा योगदान हेड का था, जिन्होंने ऐसा सुर साधा, जो उनके आउट होने के साथ ही खत्म हुआ. हेड ने सिर्फ 41 गेंदों पर 9 चौकों और 8 छक्कों से 102 रन बनाए. और आउट होने से पहले उन्होंने खुद को आईपीएल का इतिहासपुरुष बना दिया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यह कारनामा बहुत बड़ा है
ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले दुनिया भर के बॉलरों को कड़ा संदेश दे दिया है. संदेश कि उनके इस कारनामे को अपने ज़हन में अच्छी तरह बैठा लें कि दिन विशेष पर उनका बल्ला कैसे बखिया उधेड़ सकता है. हेड ने 39 गेंदों पर शतक जड़ा. और इसी के साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए. यहां पर पहला नंबर क्रिस गेल (30 गेंद, बनाम पुणे, 2013) का है. दूसरे नंबर पर यूसुफ पठान (37 गेंद, बनाम मुंबई, साल 2010), डेविड मिलर तीसरे (38 गेंद, बनाम आरसीबी, 2013) हैं. और चौथे नंबर पर ट्रैविस हेड हैं, जिनके बाद पांचवां नंबर एडम गिलक्रिस्ट (42 गेंद, बनाम मुंबई, साल 2008) का है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं