विज्ञापन

RCB vs SRH: विराट कोहली को नहीं, इस कारण जैकब डफी को मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब

IPL 2026. SRH vs RCB: टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 80 और अनिकेत वर्मा के 43 रनों की पारियों की बदौलत 9 विकेट पर 201 रन बनाए थे. विराट कोहली के नाबाद 69 और देवदत्त पड्डिकल के 61 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया.

RCB vs SRH: विराट कोहली को नहीं,  इस कारण जैकब डफी को मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब
Virat Kohli vs Jacob Duffy

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की जीत में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. विराट ने 69 रन बनाए और नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई, वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन केवल 26 गेंद खेलकर बनाए. दोनों की पारी के दम पर आरसीबी यह मैच 16वें ओवर में ही जीतने में सफल रही.लेकिन दोनों बल्लेबाजों में से किसी को भी प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब नहीं मिला. आरसीबी की जीत में जैकब डफी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया. 

जैकब डफी  को क्यों मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब
तेज गेंदबाज जैकब डफी की अहम भूमिका रही. डफी का यह पहला आईपीएल मैच था और पहले मैच में ही शानदार गेंदबाज करते हुए उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता. जैकब डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे.  डफी ने हेड, अभिषेक और नितीश रेड्डी के अहम विकेट लेते हुए एसआरएच की बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया था. बेंगलुरु की पिच जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है उस पिच पर केवल 22 रन देकर तीन विकेट लेना यकीनन गेंदबाज के तौर पर यह एक बड़ी उपलब्धि है. और खासकर यह डफी का पहला मैच ही था. यही कारण रहा कि डफी को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवजा गया. 

ये भी पढ़ें- Video: क्या ड्रामेबाज़ है ये...विराट कोहली ने किया प्लाइंग किस, वाइफ अनुष्का शर्मा का ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल

मैच के बाद डफी ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है.  मैंने बैंगलोर और आरसीबी के बारे में बहुत अच्छी-अच्छी बातें सुनी हैं.  कैंपेन की शुरुआत करने का यह एक जबरदस्त तरीका है। मैं बस उस बड़े खिलाड़ी की जगह (हेजलवुड) बचाकर रख रहा हूं.हमने यह पहचान लिया है कि बैंगलोर में नई गेंद थोड़ा-बहुत असर दिखाती है. हम यहां की परिस्थितियों और यहां क्या चीजें काम करती हैं, इस बारे में काफी चर्चा करते हैं. यह विकेट थोड़ा अलग है.

 पिछले कुछ महीनों में मैंने यहां इस तरह की उछाल वाला कोई विकेट नहीं देखा है. जब तक गेंद यहां नई और सख्त रहती है, तब तक गेंदबाजी करने का यह सबसे अच्छा समय होता है."

मैच की बात करें तो SRH ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 80 और अनिकेत वर्मा के 43 रनों की पारियों की बदौलत 9 विकेट पर 201 रन बनाए थे. विराट कोहली के नाबाद 69 और देवदत्त पड्डिकल के 61 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया.

एसआरएच के कप्तान ईशान किशन और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली की 38 गेंदों पर खेली गई 69 रन की नाबाद पारी की तारीफ की.

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Jacob Andrew Duffy, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com