Virat Kohli, Anushka Sharma exchange flying kisses: आईपीएल का पहला मैच, बैंगलोर बनाम हैदराबाद, फुल पैसा वसूल साबित हुआ. विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच छोड़ा, फिर अनिकेत का कैच लपककर उसकी भरपाई की. सातवें ओवर में विराट ने एहसान मलिंगा को स्ट्रेट ड्राइव एक छक्का लगाकर अपना क्लास दिखाया. एहसान मलिंगा के कैच को फ़ुल फेस बैट से खेलते हुए विराट ने सीधा बाउंड्री के पार पहुंचाया और फिर फॉलो थ्रू में बल्ले को सीधा रखकर गेंद को बाउंड्री से बाहर जाता देखते रहे. खालिस क्लास!
आईपीएल में 64वां अर्द्धशतक
विराट ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में 33 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के लगाकर अपना अर्द्धशतक पूरा किया. दसवें ओवर में हर्षल पटेल को ऑनसाइड में लगाया गया सिक्स एक और क्लासिकल शॉट की मिसाल बन गया. पिछले सीज़न विराट ने 15 मैचों में 8 अर्धशतक लगाकर 657 रन बनाए थे. विराट के आईपीएल करियर का 64वां अर्द्धशतक रहा. दिलचस्प ये भी है कि विराट ने ये अर्द्धशतक 152 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए पूरा किया. एक आंकड़े के मुताबिक आईपाएल में सीज़न के पहले मैच में ये चौथा मौक़ा है जब कोहली ने हाफ़ सेंचुरी के साथ शुरुआत की है. पिछले दो बार तो वो हाफ़ सेंचुरी लगाकर नॉट आउट भी रहे थे (2016 -75, 2023- 82*, 2025- 59* रन)
Peak Kohliaesthetics 🤌
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 28, 2026
pic.twitter.com/nfrwb0hDsH
Look at the way Virat Kohli gives a flying kiss to Anushka Sharma after winning the match against SRH. The way he talks to her shows how strong their bond is.
— Sonu (@Cricket_live247) March 28, 2026
Moment of the day ❤️ pic.twitter.com/vztxFPq6dz
हर सीज़न, हर फॉर्मैट में वही अंदाज़
ये कहने की बात नहीं है कि विराट तकरीबन दो दशक से विराट कोहली हर फॉर्मैट और हर सीज़न में अपनी अमिट छाप छोड़ते रहे हैं. 268 आईपीएल के मैचों में उन्होंने 133 के स्टारइक रेट से 8700 से ज़्यादा रन बनाये हैं. 37 के विराट बढ़ती उम्र के साथ और ख़तरनाक बनते दिख रहे हैं. विराट ने आईपीएल में 8 शतकीय पारियां खेलीं हैं. विराट को आईपीएल के महत्वपूर्ण ख़िताब के लिए 18 सीज़न का इंतज़ार करना पड़ा. लेकिन उनके और उनकी टीम के कट्टर फ़ैन्स इसी उम्मीद से मैदान पर आते हैं- ये दिल मांगे मोर!
Virat and Anushka flying kiss saga returns and anushka's reaction was like
— mish (@yehdilmeraa) March 28, 2026
"kya dramebazz hai ye" 😭❤️ pic.twitter.com/4J8JoOTkum
कोहली का फ्लाइंग किस, अनुष्का शर्मा ने दिया जवाब
जब मैच खत्म हुआ तो कोहली ने अपने चिरपरिचित अंदाज में दर्शक दीर्घा में बैठीं अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस किया. जिसके बाद वाइफ अनुष्का ने भी फ्लाइंग किस करके इसका जवाब दिया. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. जब कोहली ने अनुष्का को फ्लाइंग किस किया तो अनुष्का का रिएक्शन था "क्या ड्रामेबाज़ है ये".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं