Arjun Tendulkar, IPL 2026: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. आईपीएल ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ ने मुंबई से ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया था, जब अर्जुन लखनऊ में आए तो फैन्स को उम्मीद थी कि सचिन के बेटे को लखनऊ अपनी इलेवन में शामिल करेगा, लेकिन अबतक ऐसा नहीं हो सका है. बता दें कि लखनऊ की टीम का अगला मैच 15 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ होना है.
क्या आरसीबी के खिलाफ मिलेगा मौका
ऐसी संभावना कम ही है कि आरसीबी के खिलाफ मैच में अर्जुन को लखनऊ की इलेवन में शामिल किया जाएगा. अगर लखनऊ के प्रमुख गेंदबाजों में से कोई चोटिल होता है तो ही उनके लिए इलेवन में जगह बनने की संभावना है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या पूरे सीजन अर्जुन बेंच पर ही बैठे रहेंगे.
LSG सिर्फ इंस्टाग्राम पर करवा रही गेंदबाजी
हालांकि लखनऊ के सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी का खूब सारा वीडियो शेयर किया गया है. LSG अर्जुन की गेंदबाजी का वीडिया इंस्टा पर लगातार शेयर करता है जिसके बाद फैन्स सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं. फैन्स को लग रहा है कि LSG सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही अर्जुन से गेंदबाजी करवा रही है जो गलत है. लखनऊ सिर्फ तेंदुलकर का सरनेम इस्तेमाल कर रही है. फैन्स जमकर लखनऊ की टीम को ट्रोल कर रहे हैं.


अश्विन ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
वहीं, दूसरी ओर आईपीएल के आगाज से पहले ही अश्विन यह कहा था कि अर्जुन के लिए इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है, क्योंकि टीम में कई ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो अर्जुन से आगे हैं. अर्जुन से पहले मयंक यादव भी पूरी तरह से फिट हैं और वो टीम में आने को लेकर बेताब है. ऐसे में अर्जुन के लिए इलेवन में मौका मिलना मुश्किल है.
बता दें कि अर्जुन ने आईपीएल में अबतक 4 मैचों में 3 विकेट चटकाए हैं. अर्जुन आज भी लखनऊ के लिए अपनी बारी की इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- CSK की जीत से IPL Points Table में उथल-पुथल, केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल
ये भी पढ़ें- Sanju Samson: संजू सैमसन ने IPL में मचाई खलबली, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं