विज्ञापन

पुणे के केतन हत्याकांड की SIT जांच होगी या नहीं? महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर लेंगे फैसला

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की SIT जांच के आदेश महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने दिए हैं. हालांकि, इस पर फैसला स्पीकर ही लेंगे.

पुणे के केतन हत्याकांड की SIT जांच होगी या नहीं? महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर लेंगे फैसला
केतन की हत्या 18 जून को हुई थी.
मुंबई:

महाराष्ट्र के पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या की जांच SIT को सौंपी जा सकता है. महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अध्यक्ष राजू खरे ने SIT जांच के आदेश दिए. हालांकि, इस पर शिवसेना (यूबीटी) विधायक भास्कर जाधव ने आपत्ति जताई. इसके बाद साफ किया गया है कि इस मर्डर केस की जांच SIT करेगी या नहीं? इस पर आखिरी फैसला विधानसभा स्पीकर लेंगे.

केतन अग्रवाल की हत्या 18 जून को कर दी गई थी. हत्या का आरोप उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पर लगा है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विधानसभा में उठा मुद्दा

इस हत्याकांड पर गुरुवार को विधानसभा में भी बहस हुई. एनसीपी विधायक सुनील शेलके ने इस मुद्दे को उठाया. उन्होंने मांग की कि सिया गोयल के परिवार को भी हत्या के मामले में आरोपी बनाया जाए.

उन्होंने दावा किया कि गोयल के परिवार ने अग्रवाल परिवार से किसी और व्यक्ति के साथ उसके रिश्ते की जानकारी छिपाई थी, और कहा कि हत्या के मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए.

शेलके ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि केतन अग्रवाल के परिवार को शुरू में बताया गया था कि उनकी मौत एक दुर्घटना में हुई है. हालांकि, बाद में पुलिस की विस्तृत जांच से पता चला कि यह हत्या का मामला था.

उन्होंने आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी के बीच कथित संबंधों का भी जिक्र किया और दावा किया कि जांच के दौरान फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत सामने आए हैं. 

उन्होंने कहा, अगर केतन अग्रवाल और उनके परिवार को न्याय दिलाना है, तो राज्य सरकार को इस मामले पर उचित संज्ञान लेना चाहिए और जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए. विधायक ने सरकार से अपील की कि वह इस मामले पर बारीकी से नजर रखे और यह सुनिश्चित करे कि दोषियों को सजा मिले.

यह भी पढ़ेंः केतन मर्डर: सिया और चेतन का CCTV फुटेज आया सामने, हत्या करने से पहले कैफे में करते दिखे प्लानिंग

SIT जांच होगी या नहीं?

विधानसभा में मुद्दा उठाए जाने के बाद पीठासीन अधिकारी राजू खरे ने सरकार को हत्या की जांच के लिए SIT गठित करने का निर्देश दिया. 

SIT जांच के आदेश पर UBT विधायक भास्कर जाधव ने आपत्ति जताते हुए उनके अधिकारों पर सवाल उठाया. भास्कर जाधव ने आपत्ति जताते हुए सवाल उठाया कि क्या पीठासीन अध्यक्ष को ऐसे आदेश देने का अधिकार है, क्योंकि पहले स्पीकर ऐसे आदेश बदल चुके हैं.

इस विवाद के बाद यह स्पष्ट किया गया कि SIT जांच पर अंतिम फैसला विधानसभा अध्यक्ष ही लेंगे.

क्या है मामला?

पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की 18 जून को मौत हो गई थी. शुरुआत में इसे दुर्घटना बताया गया था. हालांकि, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 26 साल के अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने कथित तौर पर 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले के पास एक खाई में उन्हें धक्का दे दिया था.

यह भी पढ़ेंः राजा रघुवंशी, केतन अग्रवाल, सौरभ राजपूत... देश में 100 में से 10 कत्ल की वजह मोहब्बत; जानलेवा बन रहा ये इश्क?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ketan Agarwal, Ketan Agarwal Case, Siya Goyal, Siya Goyal Chetan Chaudhary, Pune Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com