RCB Dressing Room Celebration: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में सिर्फ स्कोर ही लो रहा, बाकी सब कुछ तो हाई था. फिर चाहे वो खिलाड़ियों का एग्रेशन हो, जोश हो, गर्मागर्मी हो या फिर बहसबाज़ी. पूरा हाई प्रोफाइल ये मुकाबला रहा. जिसमें आखिरकार आरसीबी ने 18 रनों से जीत दर्ज की. मैच के बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच ज़बरदस्त झड़प हुई. जिसके चलते माहौल काफी गर्मा गया था. दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के मेंबर्स ने आकर बीच बचाव किया. इसी बीच जीत के बाद आरसीबी के ड्रैसिंग रूम में खिलाड़ियों के जश्न का वीडियो सामने आया है. जिसमें विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस और टीम के बाकी खिलाड़ी काफी खुश नज़र आ रहे हैं.
विराट कोहली कह रहे हैं कि ये एक स्वीट विन रही आरसीबी के लिए. विराट ने इशारों इशारों में ये भी कह दिया कि अगर आप कुछ देते हैं तो कुछ लेने की भी हिम्मत रखें. Virat Kohli said "That was a sweet win boys, sweet win, if you can give it, you gotta take it, otherwise don't give it".
-
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
यहां देखें जश्न का वीडियो:
LSG v RCB, Game Day Dressing Room Reactions
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) May 2, 2023
King Kohli reacts to the win, Faf explains the crucial partnership and how Virat's aggression helps the team, Karn and Hazlewood talk about their performances, before the team sang the victory song. Watch Game Day for more…#PlayBold pic.twitter.com/Jr0kCzYoIa
कैसे शुरू हुई कोहली गंभीर के बीच बहस?
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में 126 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे. इस टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ ने पावरप्ले में ही अपने 4 विकेट गंवा दिए. इसी बीच सबसे पहले क्रुणाल पंड्या का कैच लेने के बाद विराट कोहली ने स्टैंड्स की तरफ देखकर मुंह पर उंगली रखी, फिर फैंस को चुप रहने के बजाय आरसीबी को चीयर करने का इशार किया. इससे पहले जब इसी सीजन में पिछले मैच में लखनऊ ने आरसीबी को हराया था तो गौतम गंभीर ने फैन्स की तरफ मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया था, शायद कोहली ने ऐसा बर्ताव कर गंभीर को करारा जवाब दिया था.
Everything after handshake here:
— aqqu who (@aq30__) May 1, 2023
Virat Kohli vs Gautam Gambhir
BIGGEST RIVALRY IN CRICKET
Entertainment into 100#RCBVSLSG #ViratKohli pic.twitter.com/8SxxSKRByn
इसके बाद लखनऊ की पारी के 17वें ओवर के दौरान विराट कोहली अमित मिश्रा और नवीन-उल-हक के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली. जिसके बाद विराट कोहली और अमित मिश्रा के बीच बहस हुई. इसके बाद जब आरसीबी ने जब मैच जीत लिया तो नवीन उल हक और विराट कोहली हाथ मिलाते समय एक दूसरे से टकराने के मूड में थे. इसके बाद गंभीर ओर कोहली जब आमने-सामने आए तो दोनों के बीच काफी देर तक बहस चली. इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
--- ये भी पढ़ें ---
* Video: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई ज़ोरदार झड़प, आईपीएल में मचा बवाल
* कोहली-गंभीर' के बीच हुई जोरदार झड़प के बाद BCCI एक्शन में, सुनाई ये सजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं