रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल और विहान मल्होत्रा को टीम से बाहर किया है. इन खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद RCB के पर्स में 14.15 करोड़ रुपये जुड़े हैं.
जैकब बेथेल का रिलीज होना सबसे बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है. RCB इस युवा इंग्लिश खिलाड़ी को काफी महत्व देती थी, लेकिन हाल ही में हुई घुटने की सर्जरी और अपेक्षा से लंबी रिकवरी अवधि को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने यह फैसला लिया. इसके अलावा यह साल एशेज और वनडे विश्व कप का भी है, जिससे उनकी उपलब्धता प्रभावित हो सकती थी.
वहीं मंगेश यादव को रिलीज करने के पीछे एक कारण यश दयाल की संभावित वापसी को भी माना जा रहा है. दूसरी ओर युवा खिलाड़ी विहान मल्होत्रा का रिलीज होना भी कई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए हैरान करने वाला फैसला रहा.
रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
- जैकब बेथेल
- रिचर्ड ग्लीसन
- मंगेश यादव
- सात्विक देसवाल
- विहान मल्होत्रा
रिलीज खिलाड़ियों से बची राशि
14.15 करोड़ रुपये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं