मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने तेज गेंदबाजी अटैक में बड़ा बदलाव किया है. अर्शदीप सिंह के टीम में शामिल होने के बाद जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप की नई गेंद की जोड़ी टीम की पहली पसंद बन गई है. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को रिलीज कर दिया.
बोल्ट लंबे समय से मुंबई के गेंदबाजी अटैक का अहम हिस्सा रहे थे, लेकिन पिछले सीजन में वह सिर्फ 5 मैचों में 2 विकेट ही ले सके और उनका इकॉनमी रेट 11.62 रहा. वहीं दीपक चाहर ने 8 मैचों में 8 विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 10.39 रहा. प्रदर्शन और टीम संयोजन को देखते हुए मुंबई ने दोनों खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया. इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद मुंबई इंडियंस के पर्स में 21.75 करोड़ रुपये जुड़ गए हैं, जिससे टीम मिनी ऑक्शन में नए खिलाड़ियों पर निवेश कर सकेगी.
रिलीज खिलाड़ी
- दीपक चाहर
- ट्रेंट बोल्ट
रिलीज खिलाड़ियों से बची राशि
21.75 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- CSK Retention List IPL 2027: चेन्नई ने किन खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया? जानें पर्स में कितने पैसे बचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं