विज्ञापन

SRH IPL 2027 Retentions List: हैदराबाद ने ट्रेविस हेड समेत इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, ये हुए रिटेन, जानें पर्स में कितना पैसा

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन की डेडलाइन से पहले रिपोर्ट्स आईं कि ट्रेविस हेड आगामी सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. जबकि हैदराबाद ने चार खिलाड़ियों को ट्रेड किया.

SRH IPL 2027 Retentions List: हैदराबाद ने ट्रेविस हेड समेत इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, ये हुए रिटेन, जानें पर्स में कितना पैसा
SRH IPL 2027 Retentions List:

आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन की डेडलाइन से पहले रिपोर्ट्स आईं कि ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को बताया कि वह व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल के कारण अपना वर्कलोड कम करने के लिए आने वाले सीजन से हट रहे हैं. ऐसे में यह देखना था कि क्या फ्रेंचाइजी इस स्टार खिलाड़ी को रिलीज करती या फिर रिटेन करती . फ्रेंचाइजी ने इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को रिलीज कर दिया है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, डी मदुशंका, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, डेविड पायने  को रिलीज कर दिया है. 

फ्रेंचाइजी के बजट में 21.35 करोड़ हैं.

ट्रेविस हेड का ना होना उसकी विस्फोटक बैटिंग लाइनअप को एक करारा झटका जरूर है. इसके अलावा सनराइडर्स हैदराबाद ने चार खिलाड़ियों की अदला-बदली की. लिविंगस्टोन (6 करोड़ रुपये, जो पहले 13 करोड़ रुपये थे) और जैक एडवर्ड्स (3 करोड़ रुपये) चेन्नई में शामिल हुए. खलील अहमद (4.8 करोड़ रुपये) और नाथन एलिस (2 करोड़ रुपये) हैदराबाद चले गए.

कई फ्रेंचाइजी ऑस्ट्रेलिया से आने वाली खबर का इंतजार कर रही हैं, ताकि वे अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकें. IPL 2027 के आसपास ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल काफी व्यस्त है. उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैच खेले हैं. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ चार घरेलू टेस्ट मैच हैं, और फिर IPL शुरू होने से पहले भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच टेस्ट मैच खेले जाने हैं. आईपीएल के तुरंत बाद, वे इंग्लैंड में एशेज सीरीज खेलने जाएंगे, जो शायद इस 'गोल्डन जनरेशन' (सुनहरी पीढ़ी) की आखिरी सीरीज हो सकती है.

(अपडेट जारी है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunrisers Hyderabad, IPL 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com