Ravindra Jadeja IPL: IPL Final: मैच की आखिरी दो गेंदों पर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने छक्का और चौका लगाकर CSK को IPL का पांचवां खिताब दिला दिया. आखिरी 2 गेंद पर CSK को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, और जडेजा ने मोहित शर्मा की गेंदों पर पहले छक्का, और फिर चौका लगाकर धोनी की टीम को खिताब दिला दिया. यह एक ऐसा पल था जब मैच गुजरात की ओर जाता हुआ दिख रहा था. लेकिन इस बार जड्डू के सामने मोहित शर्मा करिश्मा नहीं कर पाए. जडेजा ने आखिरी की दो गेंद पर 10 रन बनाकर सीएसके को जीत दिला दी.
मैच के बाद जडेजा ने उस सांस रोक देने वाले पल को लेकर बात की और बताया कि आखिर उस समय उनके जेहन में क्या चल रहा था. जडेजा ने कहा, 'अपने दर्शकों के सामने पांचवां खिताब जीतकर शानदार महसूस कर रहा हूं.. वे बड़ी तादाद में सीएसके को सपोर्ट करने आए हैं.. यह अद्भुत है.. वे देर रात तक बारिश थमने का इंतजार करते रहे.. सीएसके के प्रशंसकों को बधाई देना चाहता हूं.. इस जीत को अपनी टीम के खास सदस्यों में से एक एमएस धोनी को समर्पित करना चाहता हूं.. '
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
IPL खिताब जीतने पर साथी खिलाड़ी मना रहे थे जश्न, लेकिन धोनी ने ऐसा कर जीत लिया दिल, Video
आखिरी की दो गेंदों पर क्या सोच रहे थे जडेजा
वहीं, उन आखिरी दो गेंद को लेकर जडेजा क्या सोच रहे थे, उसको लेकर भी क्रिकेटर ने जवाब दिया. जडेजा ने कहा कि, 'मैं बस यही सोच रहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, मुझे ज़ोर से बल्ला घुमाने की जरूरत है. मैं सीधा हिट करना चाह रहा था क्योंकि मोहित धीमी गेंद कर सकता है, मैं ये जानता था.. सीएसके के हर फैन को बधाई देना चाहता हूं.. आप जिस तरह से हमें चीयर करते आ रहे हैं, वैसे ही जयकार करते रहें..'
𝙒𝙚 𝙬𝙖𝙣𝙩 𝙩𝙤 𝙙𝙚𝙙𝙞𝙘𝙖𝙩𝙚 𝙩𝙝𝙞𝙨 𝙏𝙞𝙩𝙡𝙚 𝙑𝙞𝙘𝙩𝙤𝙧𝙮 𝙩𝙤 𝙈𝙎 𝘿𝙝𝙤𝙣𝙞 💛
— IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2023
Men of the moment @imjadeja & @IamShivamDube recap #CSK's glorious win in the #TATAIPL 2023 #Final 👌🏻👌🏻 - By @ameyatilak
Full Interview 🎥🔽 #CSKvGT https://t.co/kDgECPSeso pic.twitter.com/yp09HKKCSn
बता दें कि सीएसके ने यह पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता है. इससे पहले धोनी की कप्तानी में साल 2021 में चेन्नई ने खिताब जीता था, वहीं, साल 2010, 2011, 2018, 2021, और अब 2023 में आईपीएल का खिताब जीतकर सीएसके ने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है. मुंबई ने भी आईपीएल का खिताब 5 बार जीता है.
--- ये भी पढ़ें ---
* IPL 2023 Prize Money: धोनी की CSK पर हुई पैसों की बारिश, मिले इतने करोड़ ,गुजरात भी मालामाल, जानें पूरी लिस्ट
* जडेजा ने 2 गेंद में पलटी बाजी, धोनी ने उठाया गोद में, इयान बिशप की कमेंट्री, ऐसा था CSK की जीत का रोमांच, Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं