Rohit Sharma Took An Amazing Catch: टीम इंडिया को गाबा टेस्ट में अपनी चौथी सफलता प्राप्त हो गई है. ब्लू टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ को आउट करते हुए यह विकेट दिलाया है. शानदार लय में नजर आ रहे स्मिथ का कैच स्लिप में जिस तरह से कैप्टन रोहित शर्मा ने लपका. हर कोई उसकी सराहना कर रहा है. दरअसल, पारी का 83वां ओवर डालने आए बुमराह ने आखिरी गेंद स्मिथ के स्टंप को निशाना बनाते हुए डाला. जिसे रोकने के प्रयास में कंगारू बल्लेबाज अपना नियंत्रण खो बैठे. नतीजा ये रहा कि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए पीछे की तरफ चल गई. यहां फर्स्ट स्लीप में तैनात रोहित शर्मा ने लेफ्ट साइड में एक लंबी छलांग लगाते हुए हर किसी को अचंभित कर दिया. उन्होंने जिस खूबसूरती के साथ विकेट के पीछे कैच लपका. उसकी हर कोई सराहना कर रहा है.
आउट होने से पूर्व गाबा में स्मिथ में लगाया शतक
आउट होने से पूर्व गाबा में स्टीव स्मिथ अपने टेस्ट करियर का 33वां शतक लगाने में कामयाब रहे. टीम के लिए उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 190 गेंदों का सामना किया. इस बीच 53.16 की स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 12 खूबसूरत चौके निकले.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Just moments after making his hundred, Steve Smith was dismissed by Jasprit Bumrah. #AUSvIND pic.twitter.com/i0sky2vYl5
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 15, 2024
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने स्मिथ
गाबा में शतक जड़ते ही स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने अपने हमवतन क्रिकेटर स्टीव वॉ को पीछा छोड़ा है. वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 32 शतक लगाए थे. वहीं आज के मुकाबले के बाद स्मिथ के नाम अब 33 शतक हो गए हैं. पहले स्थान पर पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है. जिन्होंने 41 शतक लगाए हैं.
यह भी पढ़ें- Travis Head: इतिहास के पन्नों में अमर हो गए ट्रेविस हेड, भारत के खिलाफ डॉन ब्रैडमैन वाला कारनामा दोहराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं