Ravindra Jadeja Achieves Big Milestone: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला आज (20 फरवरी 2025) भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में खेला जा रहा है. जहां मैदान में उतरते ही टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. वह भारतीय टीम की तरफ से वनडे में 200 मैच खेलने वाले 15वें खिलाड़ी बन गए हैं.
जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ ही हासिल कर सकते थे खास उपलब्धि
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला गया था. यहां टीम मैनेजमेंट ने जडेजा को आराम दिया था. अगर वह वहां उतरते तो उस मैच में ही यह खास उपलब्धि हासिल कर लेते. मगर आगामी बड़े मुकाबलों को देखते हुए मैनेजमेंट ने उन्हें मैच से दूर रखा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जडेजा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
बांग्लादेश के खिलाफ जारी मुकाबले को छोड़ दें तो जडेजा ने टीम इंडिया के लिए अबतक कुल 80 टेस्ट, 199 वनडे और 74 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको टेस्ट की 150 पारियों में 24.14 की औसत से 323, वनडे की 192 पारियों में 35.42 की औसत से 226 और टी20 की 71 पारियों में 29.85 की औसत से 54 सफलता हासिल हुई है.
वहीं बात करें उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने टेस्ट की 118 पारियों में 34.74 की औसत से 3370, वनडे की 134 पारियों में 32.69 की औसत से 2779 और टी20 की 41 पारियों में 21.46 की औसत से 515 रन बनाए हैं.
भारत की तरफ से 200 वनडे मुकाबले खेलने वाले सभी खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, युवराज सिंह, विराट कोहली, अनिल कुंबले, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ, सुरेश रैना, कपिल देव और रवींद्र जडेजा.
यह भी पढ़ें- PAK vs NZ: टॉम लैथम का तहलका, चैंपियंस ट्रॉफी में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ विश्व क्रिकेट में मचाई खलबली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं