विज्ञापन

'वैभव के लिए अभी जगह नहीं' सूर्यवंशी के डेब्यू पर पूर्व भारतीय स्टार का बड़ा बयान

फैंस को उम्मीद थी कि वैभव को सीरीज के पहले मुकाबल में डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन रविवार को जब टीम इंडिया एक्शन में होगी, तो इसकी संभावना काफी कम होगी कि सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे.

'वैभव के लिए अभी जगह नहीं'  सूर्यवंशी के डेब्यू पर पूर्व भारतीय स्टार का बड़ा बयान
Ravichandran Ashwin Statement on Vaibhav Sooryavanshi

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में  वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया था. रविवार को होने वाले सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना नहीं है. टीम मैनेजमेंट साफ कर चुका है कि वह संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसी एक को ड्रॉप करके वैभव को मौका नहीं देने वाले हैं, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों ने कोई गलती नहीं की है और पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने मैनेजमेंट के इस फैसले का सपोर्ट किया है. अश्विन ने फैंस से युवा खिलाड़ी के डेवलपमेंट को लेकर सब्र रखने की अपील की और कहा कि उसे प्लेइंग XI में लाने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह युवा खिलाड़ी डेब्यू करने से पहले साइडलाइन से बहुत कुछ सीख सकता है. 

अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर कहा,"सभी फैंस खेल के बारे में थोड़ी समझदारी से सोचें. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने एक साथ ओपनिंग की और वर्ल्ड कप में संजू ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. यदि आप वैभव सूर्यवंशी को खेलने के लिए उनमें से एक को बेंच पर बिठाना पड़ा तो इसे टीम गेम कहने का क्या मतलब है?"

पूर्व दिग्गज स्पिनर ने आगे कहा,"वैभव सूर्यवंशी के लिए अभी कोई जगह नहीं है. अगर उसे खेलना है, तो सिलेक्टर्स को उसे ज़िम्बाब्वे टूर पर भेजना चाहिए, जहां ये मौजूदा ओपनर नहीं होंगे. लेकिन यह मुश्किल लगता है. संजू सैमसन टेस्ट या वनडे टीम में नहीं हैं, और यही बात अभिषेक शर्मा के लिए भी है. पहले, एक ही खिलाड़ी तीनों फ़ॉर्मेट में खेलता था."

अश्विन ने आगे कहा,"यह वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी का साल है, और अगर टी20 क्रिकेटरों को मौका नहीं मिलेगा, तो वे कहां खेलेंगे. इसलिए यह सही नहीं है. जो भी हुआ, वह सही था. मेरिट के आधार पर, वैभव सूर्यवंशी जगह मांग रहे हैं. लेकिन फिर मौजूदा ओपनर्स की कीमत पर नहीं. सच कहूं तो, अगर आपको वैभव सूर्यवंशी के लिए जगह बनानी है, तो यह फॉर्म खराब होने या चोट के कारण रिप्लेसमेंट के मामले में होनी चाहिए."

ऑफ स्पिनर ने आगे सवाल पूछा,"मैंने कई बार कहा है कि वैभव सूर्यवंशी कितने अच्छे खिलाड़ी हैं. लेकिन हमें यह समझना होगा कि यह एक टीम गेम है. कोई भी व्यक्ति के लिए टीम नहीं बनाता है. गौतम गंभीर ने कहा है कि टीम पहले होनी चाहिए, और सुपरस्टार संस्कृति नहीं होनी चाहिए. मैं मानता हूं कि सुपरस्टार खेल के लिए महान हैं, और उनके कारण इसे बेचना आसान है. लेकिन अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने क्या गलती की है कि वैभव सूर्यवंशी उनमें से किसी एक को बाहर रखकर खेल सकते हैं?"

यह भी पढ़ें: 'बेसब्री से इंतजार' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'नॉकआउट' मैच को लेकर स्मृति मंधाना ने कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें: IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी IN-वाशिंगटन सुंदर OUT? दूसरे मैच में इन 11 धुरंधरों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravichandran Ashwin, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com