IPL 2021: आईपीएल 2021 के दूसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होगा. आईपीएल (IPL) में पहली बार ऋषभ पंत (Rishbah Pant) कप्तानी करते नजर आएंगे. दरअसल श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए हैं जिसके कारण पंत को इस सीजन के लिए दिल्ली की कप्तानी दी गई है. क्रिकेट रोमांच आज दुगना होने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि पंत (Rishabh Pant) का मुकाबला एम एस धोनी (MS Dhoni) से होगा. सोशल मीडिया पर इस मैच का बेसर्बी से फैन्स इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) भी मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं. कोच शास्त्री ने ट्वीट कर अपनी उत्सुकता का ऐलान भी किया है. शास्त्री ने लोगों ने काम लगाकर स्टंप माइक की आवाज सुनने की सलाह भी दे डाली है.
IPL 2021: बुमराह की वाइफ संजना शादी के बाद स्क्रीन पर लौटीं, तो फैंस ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट में लिखा, 'गुरु बनाम चेला, बहुत मजा आएगा आज.. स्टंप माइक सुनिएगा जरूर..' शास्त्री के इस ट्वीट पर फैन्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. सभी जानते हैं कि धोनी बतौर विकेटकीपर स्टंप के पीछे से गेंदबाजों को सलाह देते रहते हैं, उनके द्वारा कहे शब्द काफी दिलचस्प रहते हैं. वहीं, हाल के समय में पंत भी स्टंप के पीछे से मैच के दौरान लगातार दिलचस्प कमेंट करते रहते हैं.
Guru vs Chela. Bahot Maza aayega aaj. Stump Mic suniyega zaroor #DhoniReturns #Pant #IPL2021 #DCvsCSK - @ChennaiIPL @DelhiCapitals pic.twitter.com/ilHkunwrBB
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) April 10, 2021
यही कारण है कि टीम इंडिया के कोच ने भी दोनों के संवादों को सुनने की सलाह फैन्स को दी है. सीएसके और दिल्ली के बीच अबतक 23 मैच आईपीएल में खेले गए हैं जिसमें सीएसके की टीम को 15 मैचों में जीत मिली है. इसके अलावा दिल्ली की टीम को केवल 9 मैच में जीत मिली है.
IPL 2021: रविंद्र जडेजा के सामने ही सैम कुरेन ने ‘तलवारबाजी' कर मनाया जश्न, वायरल हुआ Video
लेकिन पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में पहुंची थी तो वहीं चेन्नई प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी. आजके मैच मे ंधोनी के सामने पंत की कप्तानी का भी टेस्ट होने वाला है.
IPL 2021: बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा तो आरती करने लगा शख्स..देखें Video
सीएसके में इस साल सुरेश रैना की वापसी हुई है. पिछले सीजन में अपने पर्सनल काम के चलते रैना नहीं खेले थे. रैना के आने से चेन्नई की टीम का मध्यक्रम काफी सशक्त बन पड़ा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं