आईपीएल 2021 (IPL 2021) के पहले मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस (MI vs RCB) को 2 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की थी और 9 विकेट पर 159 रन बनाए थे जिसे आरसीबी की टीम ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर लक्ष्य को हासिल किया. आरसीबी ने आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर मैच को जीत लिया. आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. पटेल ने 5 विकेट लिए तो वहीं एबी डिविलियर्स ने 48 और मैक्सवेल ने 39 रन की पारी खेलकर आरसीबी के लिए लक्ष्य आसान करने में अहम भूमिका निभाई, इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 33 रन की पारी खेली, इस मैच में भले ही आरसीबी की टीम को जीत मिली लेकिन मैच के दौरान एक ऐसा नजारा भी देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
CSK vs DC: धोनी के सामने होगी ऋषभ पंत की परीक्षा, जानिए संभावित XI और किस टीम का पलड़ा है भारी
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
खासकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जब मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनिंग करने उतरे तो एक शख्स ने टीवी पर रोहित को देखते ही आरती करनी शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर शख्स के द्वारा रोहित की आरती का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. रोहित के फैन्स वीडियो पर जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं.
— Rohit Sharma Trends™ (@TrendsRohit) April 9, 2021
v
बता दें कि पहले मैच में रोहित ने 19 रन की पारी खेली थी और दुर्भाग्य से रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे. रोहित ने अपनी पारी में एक छक्का और 1 चौके लगाए थे. आरसीबी के खिलाफ मैच में मुंबई की ओेर से क्रिस लिन ने 39 रन की पारी खेली थी.
IPL 2021: हर्षल पटेल ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज बने
आरसीबी से मिली हार के बाद भी रोहित को ज्यादा टेंशन नहीं हैं. रोहित ने कहा कि उनकी टीम पहले मैच में हार से ज्यादा परेशान नहीं है. मुंबई इंडियंस की टीम खिताब जीतने के लिए सोच रही है. रोहित शर्मा के अनुसार पांच बार की चैंपियन के लिये ‘पहला मैच नहीं चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण' है.
MI vs RCB: क्रिस लिन की गलती से रोहित हुए रन आउट, निराशा से किया कुछ ऐसा..देखें VIdeo
रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण है, पहला मैच नहीं. बहुत अच्छा मुकाबला रहा. हमने उन्हें आसानी से नहीं जीतना दिया. हालांकि हम अपने स्कोर से खुश नहीं थे. हमने 20 रन कम बनाये. उन्होंने कहा, ‘‘हमने कुछ गलतियां की लेकिन ऐसा होता है. हमें उन्हें भूलकर आगे बढ़ना होगा. पिच बल्लेबाजी के लिये आसान नहीं थी और हमें अगले कुछ मैचों में इस पर सोचना होगा. (इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं