IPL 2021: सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के बीच आईपीएल 2021 का दूसरा मैच खेला जाएगा. सीएसके की टीम का सफर पिछले सीजन में निराशा भरा था तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम उपविजेता रही थी. दिल्ली की टीम की कप्तानी इस बार ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करने वाले हैं. ऐसे में दिल्ली अपने पिछले सीजन के परफॉर्मेंस को दोहराना चाहेगी तो वहीं धोनी एंड कंपनी (CSK Dhoni) नए सिरे के साथ इस सीजन में परफॉर्मेंस कर प्लेऑफ का रास्ता तय करना चाहेगी. सीएसके की टीम के खिलाड़ियों ने इसके लिए प्रैक्टिस सेशन में खूब पसीना बहाया है.
IPL 2021: बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा तो आरती करने लगा शख्स..देखें Video
अभ्यास के अलावा सीएसके के खिलाड़ियों ने हंसी-मजाक भी खूब किया. चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने अपने सोशल मीडिया पर अभ्यास मैच का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें खिलाड़ी जमकर अभ्यास तो कर रहे साथ ही जमकर मस्ती भी करते दिख रहे हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Snippets from our #SuperMatch 2. Watch out for those cracking shots, champion dance and samma sword celebration. #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/7OxU7C3eCJ
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 9, 2021
सीएसके द्वारा जारी वीडियो में सैम कुरेन (Sam Curran) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) साथ में बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तभी जडेजा एक बेहतरीन शॉट मारते हैं जिसके बाद नॉन स्ट्राइक पर खड़े इंग्लैंड का यह खिलाड़ी बल्ले से ‘तलवारबाजी' (‘sword celebration') कर जडेजा के शॉट का जश्म मनाने लगता है. वहीं जडेजा भी कुरेन के ‘तलवारबाजी' को देखकर खुश नजर आते हैं.
CSK vs DC: धोनी के सामने होगी ऋषभ पंत की परीक्षा, जानिए संभावित XI और किस टीम का पलड़ा है भारी
बता दें कि जडेजा जब कभी भी बल्लेबाजी के दौरान अर्धशतक या फिर शतक जमाने में सफल रहते हैं तो इसका जश्न बल्ले से ‘तलवारबाजी' करके करते हैं. ऐसे में कुरेन द्वारा ‘तलवारबाजी' करता देख खुद जडेजा भी हैरान हैं. यानि इसका मतलब ये है कि आने वाले मैचों में कुरेन भी जडेजा की तरह ‘तलवारबाजी' कर जश्न मनाते दिख सकते हैं.
आईपीएल में सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 23 मैच खेले गए हैं जिसमें 15 मैच सीएसके और केवल 8 मैच में दिल्ली को जीत मिली है. लेकिन राहत की बात दिल्ली के लिए यह है कि पिछले सीजन में खेले गए दोनों मैच में दिल्ली ने चेन्नई को हराया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं