विज्ञापन

BMW ने दुनियाभर से वापस बुलाईं 5 लाख से ज्यादा कारें, इन मॉडल की गाड़ियों के इंजन में आग लगने का है खतरा

जर्मन कार कंपनी BMW ने 5 लाख से ज्यादा गाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला किया है. इंजन स्टार्टर में खराबी की वजह से कार में आग लगने का डर है. जानें आपके पास मौजूद BMW सुरक्षित है या नहीं.

BMW ने दुनियाभर से वापस बुलाईं 5 लाख से ज्यादा कारें, इन मॉडल की गाड़ियों के इंजन में आग लगने का है  खतरा
BMW Recall 2026: रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 5,75,000 कारों पर इसका असर पड़ सकता है.
नई दिल्ली:

जर्मन कार कंपनी BMW ने दुनियाभर से अपनी लाखों कारों को वापस बुलाने (Recall) का फैसला किया है. कंपनी ने यह कदम इंजन स्टार्टर में तकनीकी खराबी की वजह से उठाया है, जिससे कार में आग लगने का खतरा हो सकता है.

लाखों कारों में आग लगने का खतरा, कंपनी ने जारी किया अलर्ट

BMW के एक प्रवक्ता के अनुसार, इंजन स्टार्टर के 'इलेक्ट्रोमैग्नेट' (Electromagnet) में समय के साथ ज्यादा घिसावट देखी गई है. इस वजह से इंजन स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे कार का वह हिस्सा जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है. कंपनी ने चेतावनी दी है कि सबसे खराब स्थिति में चलती हुई कार में आग भी लग सकती है.

कौन से मॉडल और साल की कारें हैं प्रभावित? 

यह खराबी उन 16 मॉडल्स में पाई गई है जिनका प्रोडक्शन जुलाई 2020 से जुलाई 2022 के बीच हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 5,75,000 कारों पर इसका असर पड़ सकता है. इसमें BMW की 2, 3, 4, 5, 7 सीरीज के साथ-साथ X4, X5, X6 और Z4 जैसे पॉपुलर मॉडल्स शामिल हैं.

कंपनी ने कार मालिकों को दी ये सलाह

BMW ने कार मालिकों को सलाह दी है कि वे इंजन शुरू करने के बाद, खासकर 'रिमोट स्टार्ट' (Remote Start) का इस्तेमाल करते समय, गाड़ी को अकेला न छोड़ें. कंपनी जल्द ही प्रभावित कार मालिकों को लेटर लिखकर जानकारी देगी और उनके खराब स्टार्टर को मुफ्त में बदला जाएगा.

BMW के लिए एक और बड़ी चुनौती 

यह पहली बार नहीं है जब BMW को इतनी बड़ी संख्या में कारें वापस बुलानी पड़ी हैं. इससे पहले 2024 में भी कंपनी ने ब्रेक की खराबी के चलते करीब 15 लाख गाड़ियां वापस बुलाई थीं. हालांकि, कंपनी का कहना है कि इस बार के 'रिकॉल' से उनकी कमाई पर कोई खास बुरा असर नहीं पड़ेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BMW Car Price, BMW Price In India, BMW Recall 2026, BMW Fire Risk News, BMW Car Recall Models List, Engine Starter Defect BMW
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com