विज्ञापन

अश्विन ने चौंकाया, कोहली-रोहित को छोड़ इस खिलाड़ी को बताया ऑल-फॉर्मेट क्रिकेट का सबसे महान भारतीय

Ashwin picks Jasprit Bumrah over Virat Kohli: अश्विन ने उस क्रिकेटर का चुनाव किया है जिसे वो ऑल-फॉर्मेट क्रिकेट का सबसे महान क्रिकेटर  मानते है, भारतीय पूर्व स्पिनर ने कोहली का नाम नहीं लिया है.

अश्विन ने चौंकाया, कोहली-रोहित को छोड़ इस खिलाड़ी को बताया ऑल-फॉर्मेट क्रिकेट का सबसे महान भारतीय
Jasprit Bumrah Vs Virat Kohli, अश्विन के नजर में कौन है सबसे महान खिलाड़ी

Ravi Ashwin picks Jasprit Bumrah over Virat Kohli: भारत के पूर्व दिग्गज अश्विन ने उस क्रिकेटर का चुनाव किया है जिसे वो ऑल-फॉर्मेट क्रिकेट का सबसे महान क्रिकेटर  मानते है. अश्विन ने विराट कोहली को नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह को ऑल-फॉर्मेट क्रिकेट का सबसे महान क्रिकेटर करार दिया है. अश्विन ने जसप्रीत बुमराह का नाम लेते हुए कहा, " इसमें कोई दो या नहीं कि विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं, लेकिन बुमराह ऑल फॉर्मट में उनसे आगे हैं. मैं बुमराह को ऑल-फॉर्मेट में कोहली से आगे देखता हूं, शायद मैं गेंदबाज हूं इसलिए पक्षपात कर रहा हूं लेकिन मैं बुमराह का नाम लूंगा.' इसके अलावा अश्विन ने सचिन को भारत का बेस्ट भारतीय क्रिकेटर करार दिया है. 

भारतीय क्रिकेट पर बुमराह के असर के बारे में बात करते हुए, अश्विन ने टेस्ट, वनडे और T20I में इस तेज गेंदबाज के दबदबा बनाने की काबिलियत पर जोर दिया. उन्होंने दुनिया भर में अलग-अलग हालात में लगातार मैच जिताने वाले प्रदर्शन के लिए बुमराह की तारीफ की और भारतीय तेज गेंदबाजी के बारे में लोगों की सोच बदलने का श्रेय उन्हें दिया.

अश्विन का मानना ​​है कि जहां कोहली और रोहित ने बल्लेबाजी में शानदार कामयाबी हासिल की है, वहीं सभी फॉर्मेट में वर्ल्ड-क्लास तेज गेंदबज़ के तौर पर बुमराह का असर उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाता है. अनुभवी स्पिनर ने बुमराह को अपनी पीढ़ी में एक ही बार आने वाला क्रिकेटर करार दिया है, जिनका योगदान ग्लोबल स्टेज पर भारत की कामयाबी के लिए बहुत अहम रहा है.

बुमराह ने अबतक अपने करियर में 52 टेस्ट में 234 विकेट लिए हैं. वहीं, वनडे में उनके नाम 91 मैच में कुल 151 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. इसके अलावा टी-20 इंटरवेशनल में बुमराह ने 95 मैच में 121 विकेट चटकाए हैं. 

ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर 4, नीरज चोपड़ा टॉप 5 से बाहर, सबसे ज्यादा 92 मीटर दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट पर गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, जीता हुआ मैच ड्रॉ होने पर तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की सुविधाओं से नाराज बीसीसीआई, भारत की 'B' टीम भेजने का कर रहा विचार

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप जिताया, एशिया कप दिलाया, फिर भी हटा दिया..कप्तानी जाने बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Virat Kohli, India, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com