विज्ञापन

Netflix का नहीं है सब्सक्रिप्शन? फ्री में यहां देखें GTA 6, दिखेंगे ये बदलाव

Rockstar Games ने GTA 6 का 26 मिनट का ऑफिशियल गेमप्ले जारी कर दिया है. इस बार गेम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. आप इसको फ्री में भी YouTube पर देख सकते हैं.

Netflix का नहीं है सब्सक्रिप्शन? फ्री में यहां देखें GTA 6, दिखेंगे ये बदलाव
GTA 6

GTA 6 Free Gameplay: गेमिंग वर्ल्ड के सबसे मोस्ट-अवेटेड वीडियो गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) के गेमप्ले से आखिरकार ऑफिशियल तौर पर पर्दा उठ गया है. Rockstar Games ने Netflix पर 26 मिनट का एक स्पेशल एक्सटेंडेड लुक शोकेस स्ट्रीम किया. इसमें रियल गेमप्ले फुटेज दिखाया गया है. PS5 पर कैप्चर किया गया ये फुटेज अब YouTube पर भी उपलब्ध है.

इस डिटेल वीडियो में गेम के नए सिस्टम, मिशन, साइड एक्टिविटीज, पुलिस चेस और किरदारों के बीच होने वाले इंटरैक्शन को बहुत बारीकी से दिखाया गया है. गेम के कई कोर मैकेनिक्स रॉकस्टार के पिछले ब्लॉकबस्टर गेम 'रेड डेड रिडेम्पशन 2' और क्लासिक 'सैन एंड्रियास' से सीधे तौर पर इंस्पायर्ड नजर आते हैं.

गेमप्ले को देख फैन्स की बढ़ीं धड़कनें

गेमप्ले शोकेस की शुरुआत गेम के दो लीड कैरेक्टर्स, जेसन और लूसिया के एक ड्रग हाउस में जाने से होती है. इस मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में मौजूद नॉन-प्लेयर कैरेक्टर्स (NPCs) के लुक, हेयरस्टाइल और कपड़ों की वैरायटी इतनी डिटेल में है कि हर कैरेक्टर बिल्कुल अलग और रियल नजर आता है. रिपोर्ट के अनुसार Rockstar Games ने गेम के हर आम सिटीजन को यूनिक लुक देने पर खास ध्यान दिया है. इस दौरान जेसन को एक कुत्ते को सहलाते हुए भी दिखाया गया है. इसके साथ ही आम लोगों से बातचीत के दौरान पॉजिटिव या नेगेटिव रिस्पॉन्स देने का फीचर भी दिया गया है, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को काफी नेचुरल बनाता है.

शोकेस में थर्ड-पर्सन शूटिंग और गनफाइट का भी एक्शन-पैक्ड नजारा देखने को मिलता है. जब करप्ट पुलिस की एक टीम बिल्डिंग पर अटैक करती है, तो जेसन और लूसिया कवर लेकर जवाबी फायरिंग करते हैं. इस दौरान दुश्मनों के सिर पर परफेक्ट हेडशॉट लगाने पर रेड डेड रिडेम्पशन 2 की तरह स्लो-मोशन फिनिशर ट्रिगर होता है. हालांकि, वॉयलेंस और खून-खराबे के मामले में इसे थोड़ा बैलेंस्ड रखा गया है. गनफाइट के अलावा हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट को भी पूरी तरह अपग्रेड किया गया है. इसमें लूसिया को कई लोगों से एक साथ फाइट करते हुए पंच, ब्लॉक और डोज करते हुए देखा जा सकता है.

कार थेफ्ट और ड्राइविंग फिजिक्स में भी बड़े लेवल पर सुधार किए गए हैं. प्लेयर्स अब पुरानी कारों के शीशे तोड़कर या 'स्लिम जिम' टूल से लॉक खोलकर कार चुरा सकते हैं. हालांकि गेम में मॉडर्न कारों के लिए डिजिटल की को क्लोन करना होगा. चेज सीन के दौरान टायरों पर गोली लगने से गाड़ियां हवा में फ्लिप करते हुए रियलिस्टिक तरीके से पलटती हैं. इसके अलावा पुलिस का वांटेड सिस्टम पहले से काफी स्मार्ट हो गया है. पुलिस अब प्लेयर के फेस, आउटफिट और गाड़ी के मॉडल के बेसिस पर पहचान करती है. गेमप्ले के दौरान अरेस्ट से बचने के लिए लूसिया को अपनी गाड़ी जलाकर सबूत मिटाते हुए भी दिखाया गया है.

बॉडी स्टैट्स और फिटनेस सिस्टम की वापसी

Rockstar ने इस बार सैन एंड्रियास के पॉपुलर बॉडी स्टैट्स और फिटनेस सिस्टम की भी वापसी कराई है. जेसन और लूसिया को फिट रहने के लिए जिम जाना होगा और प्रॉपर डाइट फॉलो करनी होगी. अगर नहीं करेंगे तो तो खराब लाइफस्टाइल से उनका वजन बढ़ सकता है और इन-गेम स्टेमिना ड्रॉप हो सकता है. इसके अलावा गेम में स्नैपचैट जैसा सोशल मीडिया फीड 'स्नैपमैटिक' दिया गया है, जिस पर शहर के लेटेस्ट अपडेट्स देखे जा सकते हैं. प्लेयर्स रॉबरी, बास्केटबॉल, बोटिंग, अंडरवॉटर डाइविंग, कयाकिंग, बेस जंपिंग, कार रेसिंग और क्लबिंग जैसी दर्जनों एक्टिविटीज एंजॉय कर सकते हैं.

मैप साइज की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, GTA 6 का Vice City मैप GTA 5 के Los Santos से साइज में दोगुना बड़ा है. जबकि इसका टोटल प्लेएबल एरिया रेड डेड रिडेम्पशन 2 के पूरे मैप से तीन गुना बड़ा है. गेम में कई थ्रिलिंग मिशन शामिल होंगे. रॉकस्टार का यह बड़ा प्रोजेक्ट (GTA 6) 19 नवंबर को Playstation 5 और Xbox Series X/S पर ऑफिशियल रूप से लॉन्च होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Meta पर 17.1 बिलियन डॉलर का जुर्माना, अब YouTube और TikTok पर भी क्यों नियम थोपना चाहते हैं जकरबर्ग?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GTA 6, GTA 6 Trailer 3, GTA 6 2026 Release, GTA 6 Affordability India, GTA 6 2026 Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com