विज्ञापन

‘3 साल से भटक रहा हूं...’ ऋषभ पंत का दर्द छलका, रात 1 बजे CM पुष्कर सिंह धामी से मांगी जमीन खरीदने में मदद

Rishabh Pant Post viral: ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आधी रात को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करके कहा कि उन्हें कोई जमीन खरीदने में मदद चाहिए, पंत का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

‘3 साल से भटक रहा हूं...’ ऋषभ पंत का दर्द छलका, रात 1 बजे CM  पुष्कर सिंह धामी से मांगी जमीन खरीदने में मदद
Rishabh Pant's midnight tweet to Uttarakhand CM: पंत के पोस्ट ने मचाई हलचल

Rishabh Pant Post to the Uttarakhand CM: आधी रात करीब 1 बजे ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोसोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करके सबको चौंका दिया. उन्होंने यह पोस्ट दिल्ली से उत्तराखंड में अपना बेस शिफ्ट करने के लिए जमीन खरीदने के बारे में किया था. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  यह पोस्ट हैरान करने वाले समय पर आया है, जब भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ़ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज जो 15 अगस्त को गाले में शुरू होगी, उसकी तैयारी के तहत श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेल रही है. 

ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को आधी रात किया पोस्ट

अपने पोस्ट में पंत ने लिखा, ‘नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का स्थानीय निवासी होने के नाते मुझे काफी समय हो गया है. मैं दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट करके उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई बड़ी और साफ जगह नहीं मिल पा रही है. मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है. मेरी आपसे गुजारिश है कि कृपया जमीन अधिग्रहण में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल स्पष्टता न होने से यह एक नाइटमेयर बन गया है.'

पंत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि "वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस लौटना चाहते हैं और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं.  3 साल से कोशिश करने के बावजूद उन्हें अब तक जमीन नहीं मिल पाई है"  पंत ने अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में साफ किया कि "वह राज्य से कोई मुफ्त जमीन या तोहफा नहीं मांग रहे हैं. उन्होंने लिखा,  ‘इंटरनेशनल लेवल पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपहार मिलना अच्छी बात होगी, लेकिन अगर आप अनुमति दें तो मैं इसे सरकार से और सरकारी दरों पर ही जमीन खरीदना चाहता हूं. कम से कम मैं अपने और हमारे राज्य में अपना पहला घर बना सकूं. सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि यह प्रक्रिया कैसे करनी है".

उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले बने पंत

सोशल मीडिया पर पंत के इस पोस्ट पर फैन्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं. दूसरी ओर हाल ही में पंत उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले खिलाड़ी बने  थे. फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में ऋषभ पंत ने 23 करोड़ 84 लाख रुपये का टैक्स जमा किया है.पिछले साल भी उन्होंने 10.5 करोड़ रुपये का टैक्स दिया था.

अब आईपीएल में दिल्ली की ओर से खेलेंगे पंत

बता दें कि इससे पहले जून में, IPL 2027 से पहले हुई नीलामी-पूर्व डील में पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स से उनकी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड किया गया था. दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को 15 करोड़ रुपये में हासिल किया, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को स्पिनर कुलदीप यादव मिले, जिनकी कीमत 13.5 करोड़ रुपये थी. 

ये भी पढ़ें- 23 करोड़ टैक्स भरने वाले ऋषभ पंत की कितनी है Net Worth , जानिए कहां-कहां से होती है कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Cricket, India Vs Sri Lanka 2026/27, India, Sri Lanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com