Rishabh Pant recrd in Test: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का मौका होगा. पंत टेस्ट क्रिकेट में 10 छक्के पूरा करने से केवल तीन सिक्स दूर है. अगर पंत ऐसा करने में सफल रहे तो वह भारत की ओर से टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. अबतक पंत ने 50 टेस्ट में 97 छक्के लगा चुके हैं. टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है. स्टोक्स ने 138 छक्के लगाए हैं. दूसरे नंबर पर ब्रैंडन मैक्कुलम है जिनके नाम 107 छक्के दर्ज हैं. एडम गिलक्रिस्ट 100 छक्के के साथ तीसरे नंबर पर है. टिम साउदी के नाम 98 और क्रिस गेल के नाम टेस्ट में 98 छक्के लगाने का कमाल दर्ज है. अगर गेल 100 छक्के पूरा करते हैं वह टिम साउदी और क्रिस गेल से आगे निकल जाएंगे.
पिता के निधन के बाद भी पंत ने हिम्मत नहीं हारी
ऋषभ राजेंद्र पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को रुड़की, उत्तराखंड में हुआ था. उनके माता-पिता, राजेंद्र पंत और सरोज पंत ने उन्हें हमेशा क्रिकेट के लिए प्रोत्साहित किया. पंत ने बहुत कम उम्र में ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और अपनी लगातार कड़ी मेहनत और जुनून के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में अपनी मजबूत जगह बनाई. पिता के निधन के बाद पंत ने हिम्म्त नहीं हारी और अपने पिता का सपना पूरा करते हुए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई.
ऋषभ पंत की BCCI सैलरी
ऋषभ पंत को बीसीसीआई ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट के लिए 'ग्रेड B' सैलरी के तहत रखा है जिसके तहत पंत को बीसीसीआई की ओर से सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते हैं. इसके अलावा उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने नवंबर 2024 में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ बोली लगाकर खरीदा था. इसके साथ ही पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे. वहीं, पंत भारत के लिए, प्रति टेस्ट मैच 15 लाख रुपये और प्रति ODI 8 लाख रुपये कमाते हैं.
LSG के लिए पंत का प्रदर्शन कैसा रहा और वे दिल्ली कैपिटल्स में क्यों लौटे?
पंत ने LSG के लिए दो सीजन खेले, लेकिन वे 2025 या 2026 में टीम को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा पाए. आईपीएल 2027 से पहले, अब पंत 15 करोड़ रुपये में अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौट गए हैं. इस ट्रेड डील में उनकी सैलरी में 12 करोड़ रुपये की कटौती हुई और DC के कुलदीप यादव LSG चले गए.
2025-26 के लिए ऋषभ पंत की कमाई (रिपोर्ट्स पर आधारित)
- IPL सैलरी: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से ₹27 करोड़ मिले थे
- BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: ₹7 करोड़ (ग्रेड A कॉन्ट्रैक्ट) फिर बाद में उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट बदला गया और अब बीसीसीआई से सालाना ₹3 करोड़ (ग्रेड B कॉन्ट्रैक्ट) मिलते हैं.
- IPL मैच फीस: ₹8 लाख प्रति मैच, कुल मिलाकर ₹1.10 करोड़
- भारत के लिए मैच फीस: ₹15 लाख प्रति टेस्ट मैच और ₹8 लाख प्रति ODI
- ब्रांड शूट फीस: एक दिन के ऐड शूट के लिए अनुमानित ₹2.5 करोड़ और दो दिन के शूट के लिए ₹4.5 करोड़ से ₹4.75 करोड़
- ब्रांड एंडोर्समेंट: बड़े ब्रांड डील के लिए हर साल ₹28 करोड़ से ₹35 करोड़
- एंडोर्स किए गए बड़े ब्रांड: Adidas, Dream11, SG, Thums Up, Cadbury, boAt, Noise, Zomato, JSW Cement और MakeMyTrip
ऋषभ पंत की कितनी है नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत की नेटवर्थ 120-150 करोड़ के आसपास है. बता दें कि पंत को बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से तीन करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं, इसके अलावा आईपीएल से भी पंत करोड़ों रुपये कमाते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट 8-15 करोड़ रुपये सालाना की कमाई पंत करते हैं. वहीं, पंत स्पॉन्सर्ड पोस्ट, पेड कॉलेब्रेशन, डिजिटल कैम्पेन के तहत भी कमाई करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं