कर्नाटक ने शुक्रवार को अपने गेंदबाजों की बदौलत रेलवे को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के पहले दिन पहली पारी में 155 रन पर समेट दिया लेकिन स्टंप तक 90 रन पर छह विकेट गंवा दिये. कर्नाटक के तेज गेंदबाज वासुकी कौशिक और 17 वर्षीय बायें हाथ के स्पिनर हार्दिक राज ने तीन तीन विकेट झटककर रेलवे की पारी को पटरी से उतारा. कर्नाटक को अपने कप्तान मयंक अग्रवाल की कमी महसूस हुई जो मुंह और गले में हो रही जलन के कारण सूरत नहीं आ सके और इस मैच में नहीं खेल सके. वह अभी बेंगलुरु में उपचार करा रहे हैं. कर्नाटक का शीर्ष क्रम बायें हाथ के स्पिनर आकाश पांडे के सामने चरमरा गया। इस गेंदबाज ने 21 रन देकर तीन विकेट झटके. इससे पहले कप्तान प्रथम सिंह ने 131 गेंद में 56 रन बनाये लेकिन ज्यादा देर तक कर्नाटक के गेंदबाजों को नहीं खेल सके.
यह भी पढ़ें:
Ind vs Eng 2nd Test: 'यही मैं करना चाहता था', जायसवाल ने किया दूसरे दिन की रणनीति का खुलासा
'अजिंक्य पाटीदार या रजत रहाणे', कुछ ऐसे फैंस ने स्वागत किया युवा बल्लेबाज के टेस्ट आगाज का
ज्योत्सनील का शतक, दिल्ली शुरुआती फायदे से वंचित
नई दिल्ली: दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ज्योत्सनील सिंह (124) की धैर्यपूर्ण शतकीय पारी के दम पर बड़ौदा ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच के शुरुआती दिन शुक्रवार के यहां एक विकेट पर 202 रन बनाये. कम रोशनी के कारण दिन के पहले सत्र में सिर्फ एक ओवर फेंका गया. इसके बाद 64 ओवर के खेल में ज्योत्सनील और शाश्वत रावत (71) ने दूसरे विकेट के लिए 199 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. यहां पालम के वायुसेना स्टेडियम में गेंद मुश्किल से घुटने से ऊपर उठ रही थी. आसमान में बादल छाये रहने के कारण दिल्ली के कप्तान हिम्मत सिंह ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. अनुभवी इशांत शर्मा (12 ओवर में 30 रन पर एक विकेट) ने किनित पटेल (दो) को आउट कर उनके फैसले को सही साबित किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसके बाद हालांकि पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही थी. ज्योत्सनील ने 207 गेंद की अपनी नाबाद पारी में 18 चौके और दो छक्के लगाये. उन्होंने ऑफ स्पिनर रितिक शौकीन पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया. हिमांशु चौहान और प्रांशु विजयारन जैसे दिल्ली के तेज गेंदबाजों को कड़ी मेहनत करने का कोई फायदा नहीं हुआ. ग्रुप के अन्य मैच में ओडिशा ने पुडुचेरी के खिलाफ चार विकेट पर 230 रन बनाये। ओडिशा के लिए गोविंदा पोद्दार 80 रन पर नाबाद है.
हिमाचल 169 पर सिमटा
धर्मशाला: मध्य प्रदेश के खिलाफ धर्मशाला में ऋषि धवन के अर्धशतक के बावजूद हिमाचल की पहली पारी को 169 पर सिमट गयी. हिमाचल ने दिन का खेल खत्म होने से पहले तक मध्य प्रदेश के 68 रन तक चार विकेट चटकाकर अच्छी वापसी की.एक और मैच में विवरांत शर्मा के नाबाद 78 रन की पारी की मदद से जम्मू कश्मीर ने उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन महज 39 ओवर के खेल में दो विकेट पर 168 रन बनाये.
गोवा ने बनाए 241 रन
पोवोरिम: गोवा की टीम तमिलनाडु के खिलाफ 241 रन पर सिमट गयी जिसमें उसके लिए सूयश प्रभुदेसाई ने 104 रन की शतकीय और केवी सिद्धार्थ ने 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. तमिलनाडु ने स्टंप तक बिना विकेट गंवाये 20 रन बना लिये थे.
साहा का शतक, लेकिन..
अहमदाबाद: ऋिद्धिमान साहा की नाबाद 59 रन की पारी के बावजूद त्रिपुरा की टीम पहली पारी में 146 रन पर सिमट गयी. गुजरात ने जवाब में चार विकेट गंवाकर 127 रन बना लिये.
पंजाब तीन सौ के पार
मोहाली: पंजाब ने चंडीगढ़ के खिलाफ अनमोलप्रीत सिंह के नाबाद 132 रन, प्रभसिमरन सिंह के नाबाद 76 रन और नमन धीर के 86 रन की मदद से स्टंप तक दो विकेट गंवाकर 307 रन बना लिये.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं