विज्ञापन

'ये तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया...' बीच सीरीज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की 'सर्जरी' तो भड़के रमीज राजा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान रमीज राजा ने बोर्ड के बीच सीरीज से सात खिलाड़ियों की छुट्टी पर तंज कसते हुए कहा है कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

'ये तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया...' बीच सीरीज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की 'सर्जरी' तो भड़के रमीज राजा
Ramiz Raja Mocks Pakistan Board Over Mid-Series Squad Changes

इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम को लॉर्ड्स में हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट में 194 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पाकिस्तान बोर्ड ने पैनिक बटन दबा दिया है. बोर्ड ने बीच सीरीज सर्जरी करते हुए सात खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी कर दी है. इसके अलावा दो कोच पर भी गाज गिरी. बाबर आजम एंड कंपनी पहले ही तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे है. वहीं अब बोर्ड के इस फैसले पर पूर्व कप्तान रमीज राजा ने तंज कसते हुए कहा कि बीच सीरीज इतने खिलाड़ियों की छुट्टी करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया गया है.  

बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट पर जब रमीज राजा से बीच सीरीज में इस बदलाव को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा,"बहुत हैरानी हुई. क्रिकेट में ऐसा नहीं होता. तो उन्होंने ऐसा क्यों किया? ज़ाहिर है, उन पर दबाव है. लेकिन सीरीज़ के दौरान ऐसा कभी नहीं हुआ."

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान अपनी निराशा नहीं छुपा पाए औत उन्होंने कहा है कि बोर्ड के इस फैसले से दुनिया भर में पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक बन रहा है. उन्होंने कहा,"तो पाकिस्तान ने असल में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. मैं इस स्थिति से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं. यह फुटबॉल जैसा है, जहां सीजन के बीच में ही मैनेजर को हटा दिया जाता है. लेकिन यहां तो सीरीज़ चल रही है. तो वे फैसला लेने से पहले आसानी से 10 दिन और इंतज़ार कर सकते थे."

रमीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले को 'मतलबी' बताया और कहा कि ऐसे फैसलों से टीम में हर कोई अपने बारे में सोचने लगता है. उन्होंने यह सवाल उठाया कि अगर नए खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो बोर्ड आगे क्या करेगा.

राजा ने कहा,"मैं अभी भी खुद को यह समझाने की कोशिश कर रहा हूं कि यह सब ठीक है. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान क्रिकेट घबरा गया है और यह खेल के लिए अच्छा नहीं है, न ही उन खिलाड़ियों के आत्मविश्वास के लिए अच्छा है जिन्हें हटाया गया है और न ही उन खिलाड़ियों के लिए जो नए आए हैं."

राजा ने कहा, "इससे आप एक मतलबी टीम बन जाते हैं, आप एक ऐसी टीम बन जाते हैं जहां हर कोई अपने बारे में सोचता है. और इसकी क्या गारंटी है कि उन्हें नतीजे भी मिलेंगे?" उन्होंने कहा,"यह तो बड़े पैमाने पर लोगों को हटाने जैसा है. बहुत सारी चीजें हुई हैं. सब कुछ बेकाबू हो गया है."

जब रमीज़ से पूछा गया कि पाकिस्तान हालात कैसे सुधार सकता है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं है,"अगर आप मुझसे पूछें कि इसे कैसे ठीक किया जाए, तो मुझे कोई अंदाजा नहीं है. सच कहूं तो मुझे बिल्कुल भी पता नहीं है."

असल में, उन्हें तब तक किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है जब तक PCB अपना तरीका नहीं बदलता. उन्होंने कहा,"अगला साल या उसके आस-पास का समय भी पिछले एक-दो साल की तरह ही उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है."

रमीज़, जो पहले PCB चेयरमैन रह चुके हैं, कोच सरफराज और गुल को हटाए जाने से भी निराश थे. उन्होंने कहा,"एक बार जब आप किसी कोच को हटा देते हैं... इस मामले में, आपने सरफराज अहमद और उनके डिप्टी उमर गुल को बाहर कर दिया है. ये ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने सालों तक पाकिस्तान के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया." 

राजा ने कहा,"मुझे नहीं पता कि टीम और पूर्व क्रिकेटरों की सोच पर इसका क्या असर पड़ेगा. अगर सम्मान ही न मिले, तो पाकिस्तान क्रिकेट में नौकरी कौन करना चाहेगा?"

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में हाहाकार: 7 खिलाड़ियों की छुट्टी के बाद चीफ सेलेक्टर मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें: एमसीए ने छीनी शार्दूल ठाकुर से रणजी मुंबई टीम की कप्तान, चीफ सेलेक्टर ने बताई वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramiz Raja, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com