विज्ञापन

RR Playoff Scenario: गुजरात के खिलाफ हार के बावजूद प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकती है राजस्थान? जानें

Rajasthan Royals Playoff Qualification Scenario: राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट में अभी भी तीन मुकाबले खेलने शेष हैं. यहां वह अपने तीनों मुकाबले जीतने में कामयाब होती है तो वह 18 अंकों के साथ आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. 

RR Playoff Scenario: गुजरात के खिलाफ हार के बावजूद प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकती है राजस्थान? जानें
Rajasthan Royals

Rajasthan Royals Playoff Qualification Scenario: आईपीएल (IPL) के जारी सीजन का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते शनिवार (नौ मई 2026) को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच जयपुर में खेला गया. जहां जीटी के खिलाफ आरआर की टीम को 77 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम अंकतालिका के टॉप-4 से बाहर हो गई है. पिछले मुकाबले में जरूर आरआर की टीम को बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इसके बावजूद प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें बनी हुई हैं. खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में आरआर की टीम ने कुल 11 मैच खेले हैं. इस बीच उसको छह मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम 12 अंक (+0.082) लेकर पांचवें पायदान पर काबिज है. आरआर को टूर्नामेंट में अभी भी तीन मुकाबले खेलने शेष हैं. यहां वह अपने तीनों मुकाबले जीतने में कामयाब होती है तो वह 18 अंकों के साथ आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. 

इन टीमों के साथ हैं राजस्थान रॉयल्स के अगले मुकाबले 

राजस्थान रॉयल्स के अगले तीनों मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के साथ हैं. आरआर की टीम दिल्ली कैपिटल्स का सामना 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में करेगी. वही लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के साथ उसका मुकाबला 19 और 24 मई को है. राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम एवं राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

फिलहाल प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें हैं टॉप पर 

फिलहाल प्लेऑफ की रेस में जो चार टीमें टॉप-4 में हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है. सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खाते में क्रमशः 14-14 अंक हैं. मगर नेट रन रेट के मामले में आगे होने की वजह से हैदराबाद की टीम पहले स्थान पर है, जबकि गुजरात की टीम दूसरे स्थान पर काबिज है. तीसरे स्थान पर पंजाब और चौथे स्थान पर बेंगलुरु की टीम स्थित है. पंजाब के खाते में 13, जबकि बेंगलुरु के खाते में 12 अंक हैं. 

यह भी पढ़ें- छक्कों की 'सुपर सेंचुरी' के बाद वैभव के निशाने पर अभिषेक शर्मा, सूर्यवंशी नहीं ही छोड़ेंगे यह मेगा रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com